आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ देख नीतू कपूर ने दिया रिएक्शन, बताया कैसी लगी फिल्म

Summary :

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने आज यानी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म को लेकर पहले काफी बवाल भी मचा, लेकिन सब कुछ नॉर्मल होने के बाद फिल्म को रिलीज कर दिया गया है।

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने आज यानी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म को लेकर पहले काफी बवाल भी मचा, लेकिन सब कुछ नॉर्मल होने के बाद फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। यही नहीं संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का लोग काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। दरअसल, कोरोना महामारी के चलते फिल्म को टाल दिया गया था। 
इस फिल्म को आज रिलीज कर देने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं फैंस के अलावा आलिया की होने वाली सांसू मां ने भी नीतू कपूर ने फिल्म के बारे में बताया कि उन्हें यह फिल्म कैसे लगी। गौरतलब है आलिया और रणबीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में नीतू कपूर की राय काफी अहम हो जाती है।
नीतू कपूर ने शेयर किया पोस्ट 
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, देखिए आलिया भट्ट ने कैसे बॉल को पार्क के बाहर हिट कर दिया। साथ ही उन्होंने थंब का इमोटिकॉन बनाया। इससे पहले उन्होंने ‘गंगूबाई’ का ट्रेलर भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- ‘उफ्फ, कमाल का ट्रेलर। 
इसी के साथ नीतू कपूर ने यह भी बताया था उनकी बेटी रिद्धिमा और उनकी बुआ रीमा जैन ने मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने आलिया के एक्टिंग की तारीफ की।
बताते चले, फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का लंबा इंतजार खत्म होते हुए आज थियेटर में रिलीज हो गई है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन कैमियो रोल में हैं। 

Desk Team