नीतू कपूर का बड़ा खुलासा,एक्ट्रेस को इस कारण अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा के साथ नहीं रहना पसंद

Summary :

कोरोना संकट में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपनी मां के पास मुंबई आई थी। इस दौरान इन मां-बेटी ने साथ में काफी अच्छा वक्त साथ में बिताया

कोरोना संकट में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपनी मां के पास मुंबई आई थी। इस दौरान इन मां-बेटी ने साथ में काफी अच्छा वक्त साथ में बिताया,जिसके बाद रिद्धिमा वापस दिल्ली लौट गईं। ऐसे में अब नीतू फिर अकेले रह रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर अपनी कथिक गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ मुंबई में ही रहते हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में नीतू कई ने कई सारे मुद्दों पर बात की और बताया कि वह अपने बच्चों से अलग क्यों रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह चाहती हैं कि उनके बच्चे अपनी जिंदगी में सेटल रहें।
बता दें, बीते साल नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर को खो चुकी बावजूद इसके नीतू अपने बच्चों के साथ रहने के बजाय अकेली रहती हैं। नीतू कहती हैं ‘मेरा कहना है मेरे दिल में रहो। मेरे सिर पर मत चढ़ो। कोरोना वायरस के दौरान जब रिद्धिमा मेरे साथ एक साल रही तब मैं बहुत तनाव में थी, क्योंकि वह वापस नहीं जा सकी। मैं बैचेन हो जाती थी, मैं उससे कहती थी तुम जाओ, भरत अकेला है। मैं वाकई उसे दूर भेज रही थी, क्योंकि मुझे मेरी प्राइवेसी पसंद है और मैं ऐसा ही जीवन जीने की आदी हूं।
नीतू ने बताया कि जब रिद्धिमा पढ़ाई के लिए लंदन गई थीं तो वह रोया करती थीं। उन्होंने बताया, मुझे याद है जब रिद्धिमा पढ़ाई के लिए लंदन जा रही थी तो मैं रोया करती थी। अगर कोई उससे मिलकर गुडबाय भी कहने आता था तो मैं रोने लगती थी। लेकिन कई साल बाद जब रणबीर गया तो मैं नहीं रोई। रणबीर ने मुझसे कहा भी कि मां, आप मुझे प्यार नहीं करतीं। ऐसी बात नहीं है। बस मुझे बच्चों से दूर रहने की आदत हो गई थी। इसलिए जब रणबीर गया तो मुझे आदत पड़ गई थी। मुझे लगता है कि जब ये लोग विदेश गए तो मैं कई कई ज्यादा मजबूत हो गई और तब मुझे ऐसा भी महसूस हुआ मैं अकेले ही ठीक हूं।
नीतू आगे कहती हैं, उनकी अपनी जिंदगी है। मुझे अच्छा लगता है जब वे आते हैं लेकिन मैं ये चाहती हूं कि वे अपने घर वापस चले जाएं। मैं उनसे कहती हूं कि मुझसे रोज मत मिलो लेकिन टच में रहो। मैं नहीं चाहती कि वे हर समय मेरे इर्द-गिर्द रहें। मैं बहुत इंडिपेंडेंट हूं। मुझे ऐसी ही जिंदगी पसंद है।
बीते साल कैंसर से ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही नीतू कपूर अकेली रहतीं हैं। पिछले दिनों अपने पापा की बरसी पर रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया के साथ मां के घर पूजा पर आए थे।
बता दें, करीब दो साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद बीते साल 2020 में उन्होंने सभी को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। इससे पहले एक्टर को इलाज के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया था, जहां एक साल इलाज के बाद वह ठीक होकर भारत वापस आ गए थे। लेकिन 30  अप्रैल ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

Desk Team