पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार मशहूर सिंगर और इंडियन आइडल 11 की जज नेहा कक्कड़ और शो के होस्ट आदित्य नारायण चोपड़ा की शादी की खबरें खूब जोरों-शोरों पर हैं। खबर यह थी कि ये दोनों स्टार 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

मगर उससे पहले आदित्य के पिता यानी बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने जो खुलासा किया है वो वकाई हैरान कर देने वाला है। वैसे तो उदित ने दोनों की शादी की खबरों को सच बताया है,लेकिन क्या है वो सच ये आज हम आपको बताने वाले हैं।

एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए उदित नारायण ने कहा है कि आदित्य हमारा इकलौता बेटा है और हम उसकी शादी का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। अगर नेहा और आदित्य की शादी की खबरें सच होती हैं तो मैं और मेरी पत्नी इस दुनिया के सबसे खुशनसीब माता-पिता होते,मगर आदित्य ने हम दोनों से ऐसी कोई बात शेयर नहीं की है।

मुझे लगता है ऐसा लग रहा है कि नेहा और उसकी शादी की खबरें केवल शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए की गई है। जहां पर नेहा जज और मेरा बेटा होस्ट है। काश नेहा और आत्दिय की शादी की खबरें सच होती। वैसे नेहा एक बहुत अच्छी लड़की है,वो हमें बहुत पसंद है। हम नेहा को अपनी बहू के रूप में देखना जरूर पंसद करेंगे।

नेहा-आदित्य की शादी का इशारा टोनी कक्कड़ ने भी दिया
नेहा-आदित्य एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या शादी करने वाले है इस बात का खुलासा तो अब 14 फरवरी के दिन ही हो पाएगा।
मगर बीते दिनों नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा 14 फरवरी को इससे पहले नेहा और आदित्य शादी करें। इस खास मौके पर मैं अपना गाना जरूर रिलीज करना चाहूंगा।


Download Android App
Download iOS App



