दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतगणना जारी है। कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने यह स्वीकार किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एक बार फिर से पतन हुआ है।

चुनाव परिणाम आने के बाद शर्मिष्ठा ने ट्वीट किया, “दिल्ली में हमारा एक बार फिर से पतन हुआ। आत्मनिरीक्षण बहुत हो चुका, अब कार्रवाई का वक्त है। शीर्ष पर निर्णय लेने में देरी, रणनीति और राज्य स्तर पर एकता में कमी, हतोत्साहित कार्यकर्ता, जमीनी स्तर पर जुड़ाव में कमी- ये सभी कारक रहे हैं। सिस्टम का हिस्सा होने के नाते, मैं अपने हिस्से की जिम्मेदारी लेती हूं।”


Download Android App
Download iOS App



