इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। इसी कड़ी में जहां बीते शनिवार को राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई हुई, तो दूसरी तरफ खबरें ये भी छाई हुई है कि जल्द ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो टाइम आने पर ही पता चल पाएगा।

इन कपल के अलावा कई टीवी सेलेब्स भी शादी करने वाले हैं इनमें श्रद्धा आर्या, अंकिता लोखंडे, संजय गगनानी समेत कई लोगों की शादियां सुर्खियों में छाई हुई है। वैसे इस बात में कोई बुराई नहीं की इतने सारे लोगों की शादी देख अगर आपको अपनी शादी की याद आए जाए और आप सोचकर खुश हो जाएं।

नेहा को आई अपनी शादी की याद
दरअसल ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह के साथ भी हुआ है। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो रोहनप्रीत संग अपनी शादी की यादों को ताजा करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में ये कपल अपने गाने नेहू द ब्याह पर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस स्पेशल वीडियो को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हर किसी की शादी को देख हमें अपनी शादी की याद आ गई। वैसे कुछ घंटों पहले शेयर किये गए नेहा और रोहनप्रीत के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे है और वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बताते चले नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 20 अक्टूबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल की शादी की कई तस्वीर और वीडियो भी वायरल हुए। खास बात इस कपल की मुलाकात एक सॉन्ग की शूटिंग के दौरान हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



