बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह से शादी कर ली है। वैसे इस कपल की शादी बेहद शानदार तरीके से सम्पन्न हुई है। ऐसे में नेहा-रोहन से शादी से जुड़ी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में जब इस कपल की शादी की तस्वीरों ने तूल पकड़ ली तब तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा भी हुई।

दरअसल नेहा ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शादी की तस्वीरों को साझा किया है और तस्वीरों में नेहा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने नजर आ रही हैं।

नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी में जहां पिंक कलर का लहंगा पहना तो वहीं रोहनप्रीत सिंह शेरवानी पहने दिखे। इस कपल की जोड़ी इन तस्वीरों में एक साथ खूब जच रही है। इस बीच नेहा कक्कड़ ने तस्वीरों को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा,लोग अपनी जिंदगी में एक बार सब्यसाची पहनने के लिए मरते हैं,हमें ये ड्रीम आउटफिट सब्यसाची ने खुद से गिफ्ट किए। अपने सच होते हैं,मगर यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो फिर वो और भी बेहतर काम करते हैं। धन्यवाद माता रानी,शुक्र है वाहे गुरू जी।
नेहा की तस्वीरों पर लोगों का रिएक्शन

बता दें नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट करने में लगे हुए हैं। मालूम हो नेहा कक्कड़ हाल ही में पति रोहन प्रीत संग मुंबई वापस लौट आई हैं। सिंगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ दिनों पहले ही नेहा का रोहनप्रीत सिंह के साथ नेहू दा व्याह सॉन्ग रिलीज हुआ है,जो लोगों को बहुत पंसद भी आया है।


Download Android App
Download iOS App



