बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड खूब एन्जॉय कर रही है। अगले साल फरवरी में करीना दूसरी बार मां बनेंगी। सोशल मीडिया पर आए दिन करीना कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। इसी बीच एक नया वीडियो एक्ट्रेस का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना पति सैफ अली खान के साथ वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर करीना का यह वीडिया धमाल मचा रहा है।

करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैफ और करीना मुंबई की सड़क पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। करीना का बेबी बंप भी इसमें साफ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ और करीना दोनों ने मास्क अपने चेहरे पर लगाया हुआ है।
बीते दिनों पहले करीना ने बहन करिश्मा कपूर के साथ फोटोशूट कराया है। यह फोटोशूट करीना के घर की छत पर ही हुआ। इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं जिसमें दोनों बहने काफी खूबसूरत पोज देती दिखाई दीं। हालांकि एक वीडियो इंस्टाग्राम पर करीना और करीश्मा दोनों ने साझा किया है।
साल 2021 फरवरी में करीना और सैफ अली खान दूसरी बार पैरेंट्स बनेंगे। अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तरह करीना कपूर इस बार भी काम कर रही हैं। दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म करके करीना मुंबई वापस लौटीं हैं। इस दौरान सैफ और तैमूर करीना के साथ दिल्ली गए थे। हालांकि फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो गई है। करीना के साथ फिल्म में आमिर खान मुख्य किरदार में हैं।



Download Android App
Download iOS App



