अभिनेत्री काजल अग्रवाल जल्दी ही शादी करने वाली हैं। ऐसे में काजल के घर शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। प्री वेडिंग फंक्शन में काजल के परिवारवालों के अलावा उनके कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की है। गुरूवार यानी आज काजल की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरे सामने आई है। इन तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने सुंदर हाथों में अपने होने वाले हमसफर गौतम किचलू के नाम की मेहंदी रचा ली है।

दरअसल काजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं वो हाथों में मेहंदी लगाए दिख रही हैं। अपनी मेंहदी सेरेमनी में अदाकारा हरे रंग का फ्लोरल सूट पहने नजर आई। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्डन ईयररिंग्स पहने हुए थे। तस्वीर में काजल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है।

बता दें,30 अक्टूबर यानी कल काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वैसे काजल ने ही नहीं बल्कि उनके होने वाले दूल्ह गौतम ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तैयारियों को लेकर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में पूजा की जा रही है,जहां कई रस्में निभाई जा रही हैं।

वैसे काजल की इस तस्वीर को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। तभी लोग इसपर खूब कमेंट और लाइक की बौछार कर रहे हैं। इतना ही नहीं सभी लोग उनकी न्यू लाइफ के लिए ढेरों बधाइयां भी दे रहे हैं। खबरों की मानें तो काजल और गौतम किचलू की शादी काफी सिंपल तरीके से मुंबई में होगी।


Download Android App
Download iOS App



