मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आखिरकार अपने मंगेतर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। जी हां दोनों ने दिल्ली के एक गरुद्वारे में शादी कर ली है। अब इस कपल की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। नेहा ने अपनी शादी में पिंक और सिल्वर कलर का लहंगा पहना है,जिसमें गायिका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग का दुपट्टा सिर पर लिया हुआ है,जबकि रोहनप्रीत सिंह पीच कलर की शेरवानी पहने नजर आए।

वैसे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की खबरों को लेकर फैंस काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं कि अब भी शादी सच में हो रही है या फिर ये भी कोई उनके अगामी गाने के लिए यह कोई स्टंट है।

खैर,लोगों को इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने एक करीबी सूत्र को जानकारी दी है कि यह शादी रीयल में 24 अक्टूबर को दिल्ली में सम्पन होने जा रही है। वैसे इस कपल की सगाई की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर छाई रही थी।

यहां देखें नेहा और रोहनप्रीत की शादी की वीडियो…
बता दें,हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपनी हल्दी और मेंहदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा NehuPreet की हल्दी सेरेमनी। इन फोटोज में नेहा पीली साड़ी पहने बहुत सुंदर दिख रहीं है। वहीं उनका दूल्हा रोहनप्रीत येलो कुर्ता, व्हाइट पजामे और पगड़ी में दिखे थे। इस बीच नेहा ने कई सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो अब जमकर वायरल हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



