बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों कामयाबी के शिखर पर है। वो जो भी कर रही है वो सुपरहिट साबित हो रहा है। अभी हाल ही में उन्होंने शादी की थी, जिसके बाद खबरे आई की अब वो प्रेग्नेंट है। अब नेहा का बेबी बंप के साथ एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है।

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति रोहनप्रीत के साथ गोलगप्पे खाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ने एक फेक बेबी बंप लगा रखा है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह मजे लेते दिख रहे हैं। नेहा कक्कड़ हंसते हुए अपने बेबी बंप पर हाथ रखकर कहती हैं कि ये किक मार रहा है। वीडियो में पानी-पूरी बेचने वाला शख्स रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ को धन्यवाद देता सुनाई दे रहा है।

वही नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘ख्याल रख्या कर गानो को मिल रहे आपको प्यार के लिए शुक्रिया। हम पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहे हैं।’ इसके आगे उन्होंने लिखा है, ‘कैसा फिल्टर लगा दिया यहां।’ इस वीडियो को रोहनप्रीत ने भी अपने अकाउंट से शेयर किया है।

अब इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक 42 लाख से ज़्यादा लोग नेहा कक्कड़ की वीडियो को देख चुके है। अब फैंस इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कॉमेंट कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



