बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इस वक़्त म्यूजिक की दुनिया को रूल कर रही है। उनका हार गाना सुपरहिट होता है, वही सोशल मीडिया की बात करे तो नेहा कक्कड इंटरनेट सेंसेशन हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फोल्लोविंग है। इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वही वो पहली इंडियन म्यूजिशियन है जिसने फैन फोल्लोविंग के मामले में ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है।

लेकिन अब नेहा ने फैसला कर लिया है कि वो इंस्टाग्राम से कुछ लोगों को अनफॉलो करेंगी। वो अब सिर्फ उन्हें फॉलो करेंगी जिन्हें वो जानती हैं। आपको बता दे ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद नेहा ने ऐसा कहा है। अब नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा- ‘सॉरी!! पास्ट में कुछ खराब एक्सपीरियंस के कारण मेरे इंस्टाग्राम से मैंने कुछ लोगों को अनफॉलो करने का प्लान किया है। मैं सिर्फ उन लोगों को फॉलो करूंगी जिन्हें मैं जानती हूं और रोजाना उनसे मिलती हूं या उनके साथ काम करती हूं!’

नेहा ने आगे लिखा, ‘सॉरी अगर इससे आपको बुरा लगे तो! किसी के लिए मेरे मन मैं कोई शिकायत नहीं है! लेकिन इस ज़िन्दगी में हमें बहुत केयरफुल रहने की जरुरत है!!’ नेहा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका गाना रिलीज हुआ है। वही नेहा कक्कड़ का इंडियन आइडल से पुराना नाता रहा है। उन्होंने इसी शो से जर्नी शुरू की थी। वो शो में कंटेस्टेंट्स बनकर आई थीं और वो कई सालों से शो को जज कर रही हैं।

इंडियन आइडल 12 में भी नेहा जज थीं। हालांकि अब नेहा शो को जज नहीं कर रही हैं। वो पति रोहनप्रीत संग स्पेशल टाइम बिता रही हैं। उनकी जगह उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ शो को जज कर रही हैं। वही नेहा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियों में रहती है। उनकी हार फोटो और वीडियो को फैंस से भरपूर प्यार मिलता है।


Download Android App
Download iOS App



