बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वैसे इसी बीच नेहा कक्कड़ के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। जी हां पिछले दिनों से अपनी शादी की खबरों के बीच नेहा अब फाइनली रोहनप्रीत सिंह की हो गई है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नेहा और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत का बीते दिन रोका सेरेमनी थी।

इस दौरान नेहा ने अपने रोके का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम आकाउंट पर साझा भी किया है। बता दें ये नेहा की शादी की पहली रस्म है। वैसे वीडियो में आप देख सकते हैं नेहा और रोहन के एक-दूसरे के साथ काफी ज्यादा खुश दिख रहे हैं।

परिवार की मौजूदगी में हुआ रोका
अपनी आवाज के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाली नेहा कक्कड़ और उनके बॉयफ्रेंड सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने परिवार की मौजूदगी में रोका सेरेमनी की है।

इस बीच ये कपल ढोल-नगाड़ों के बीच नाचते और साथ में बहुत खुश नजर आ रहे हैं। अपनी रोका सेरेमनी में जहां नेहा दुल्हन के लिबास में दिखीं तो वहीं रोहनप्रीत शेरवानी पहने नजर आए। साथ ही इस खास मौके पर दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

बता दें,कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत का नया गाना नेहू द व्याह भी 21 अक्टूबर यानी आज रिलीज होगा। अपनी रोका सेरेमनी के इस वीडियो को साझा करते हुए नेहा ने लिखा नेहू दा व्याह वीडियो कल रिलीज होगी। तब तक मेरे फैंस और नेहूप्रीत के चाहने वालों के लिए एक छोटा सा गिफ्ट। आई लव यू रोहनप्रीत और परिवार … शुक्रिया मिसेज एंड मिस्टर कक्कड़ मतलब मम्मी-पापा इस प्यारी सी सेरेमनी के लिए।’
बताते चले कि हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी का वेडिंग कार्ड जमकर वायरल हुआ। शादी के इस कार्ड को उनके एक इंस्टा फैन क्लब ने साझा किया। इतना ही नहीं इस कार्ड में नेहा और रोहनप्रीत की शादी की पूरी डिटेल लिखी हुई है।

खबर है नेहा और रोहनप्रीत आने वाली 26 अक्टूबर 2020 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं रिसेप्शन का वेन्यू पंजाब में ही होगा।


Download Android App
Download iOS App



