बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ शादी के बाद से जमकर लाइमलाइट में छाई हुई है। वैसे शादी के बाद नेहा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तभी तो सिंगर आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। खैर,होली का त्योहार आने में सिर्फ तीन दिन और बाकी रह गए हैं। ऐसे में नेहा कक्कड़ की शादी के बाद यह पहली होली होगी। जिसे नेहू अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मनाने वाली हैं।

मालूम हो सिंगर नेहा कक्कड़ शादी के बाद अपनी पहली होली अपने मायके में मनाएंगी। इस बीच नेहा की पहली होली को स्पेशल मनाने के लिए नेहा की फैमिली ऋषिकेश पहुंच गई है। होली में बेशक अभी दिन शेष रहे गए हों,लेकिन नेहा होली के इस त्यौहार में सराबोर होने लगी है।

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है,जिसमें वो पूल में अपने पति रोहनप्रीत संग जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। देशभर में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं,हालांकि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐतियात जरूर बरतने होंगे। लेकिन लोगों के बीच रंगों के त्यौहार होली को लेकर लोगों के बीच उत्साह पहले जितना ही देखने को मिल रहा है।

इनमें से नेहा और उनकी फैमिली भी इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो अपनी पूरी फैमिली के साथ पूल में धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं नेहा पति रोहनप्रीत,भाई टोनी कक्कड़ और रिश्तेदारों के साथ अपने भाई केहाल ही में आए गाने तेरा सूट पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में नेहा ने लिखा,मारू पिचकारी होके लेफ्ट,होके राइट। परिवार के साथ घर में होली से पहले की मस्ती।
बता दें,शादी के बाद नेहा कक्कड़ ऋषिकेश में अपनी पहली होली मनाएंगी। ऐसे में बीते बुधवार को नेहा रोहनप्रीत संग वहां पहुंच थीं।

लेकिन गुरुवार की शाम नेहा अपने ससुराल चली गई अब वो 28 मार्च को वापस ऋषिकेश आएंगी और फिर 29 मार्च को होली का जश्न ऋषिकेश में ही नेहा के गंगानगर स्थित घर पर होना है। इस दौरान नेहा की पहली को और ज्यादा खास बनाने के लिए पूरा परिवार एक साथ नजर आने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



