बॉलीवुड मशहूर सिंगर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में नेहा एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, नेहा कक्कड़ लंबे वेकेशन के बाद मुंबई वापस लौट आई हैं। पिछले कुछ दिनों से नेहा अपने होम टाउन में अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही थीं।

इस दौरान नेहा सोशल मीडिया पर तो खासा एक्टिव रही, लेकिन टीवी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 से गायब थीं। ऐसे में इस शो में नेहा की जगह फिलहाल उनकी बहन सोनू कक्कड़ शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह पिछले साल शादी के बंधन में बंधे हैं। हाल ही में इस कपल को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। लेकिन नेहा को देखने के बाद लोगों ने ये कयास लगाने भी शुरू कर दिए कि शायद नेहा जल्द ही कोई गुड न्यूज सुनाने वाली हैं। हाल ही में मशहूर सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

इस दौरान नेहा ढीली-ढाली टी-शर्ट और पैंट पहने दिखाई दी। सात ही उन्होने ब्लैक सनग्लास के साथ ब्लैक कलर का मास्क भी लगाया हुआ था। यही नहीं नेहा इस दौरान काफी थकीं- थकीं सी दिखीं। वीडियो में देखा जा सकता है रोहनप्रीत वाइफ नेहा का हाथ पकड़कर ले जा रहे हैं। इसके अलावा जब वो कार के पास पहुंचे तब उन्होंने पहले नेहा को गाड़ी में बैठाया और फिर खुद बैठे। ऐसे में नेहा के हाव् भाव और रोहन का इस तरह ध्यान रखना देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं सिंगर प्रेग्नेंट तो नहीं हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग कॉमेंट करके अब नेहा से पूछ रहे हैं ‘क्या आप प्रेग्नेंट हो?’ वहीं कोई कह रहा है, जिस तरह नेहा ने कपड़े पहने हुए हैं वो प्रेग्नेंट लग रही हैं। हालांकि अभी तक नेहा ने इस पर अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।




बता दें, सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। नेहा भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालीं पहली सिंगर बन गई हैं। सोशल मीडिया पर नेहा की दीवानगी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। ऐसे में नेहा ने कई मशहूर और बड़े सितारों को पछाड़ दिया है।


Download Android App
Download iOS App



