बिग बॉस ओटीटी अपने अंतिम दौर पर चल रहा है। ऐसे में अब इस शो में एक के बाद एक कई मेहमान कलाकारों को निमंत्रित किया जा रहा है, ताकि दर्शकों में शो को लेकर दिलचस्पी बनी रहे। इस बीच रविवार के दिन नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगी। शो पर नेहा करण के साथ स्टेज शेयर करने के साथ के अंदर भी एंट्री लेंगी। वहीं कई महीनों से कैमरों से दूर नेहा का आना किसी खुशखबरी की ओर इशारा कर रहा है।

दरअसल, लोग बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ को लेकर ऐसे कयास लगा रहे हैं कि नेहा अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से लाइमलाइट से दूर हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि नेहा ने इंडियन आइडल शो से बीच में ही किनारा कर लिया था। ऐसे में नेहा की जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने जज की सीट को संभाला था।

खबर है कि नेहा भाई टोनी संग अपने नए म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के घर में शिकरत करेंगी। इसके अलावा बताया जा रहा है इस दौरान नेहा कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा भी एक राज खोलने वाली हैं।
.jpg)
वहीं कुछ वक्त पहले नेहा सोशल मीडिया पर बेबी बंप छुपाते नजर आईं थीं। यहां तक कि अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर भी नेहा कैमरे पर दुपट्टे से अपने बेबी बंप को छुपाती दिख रही थीं। हालांकि अब तक नेहा की तरफ इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है।

बता दें नेहा ने पिछले साल अक्टूबर के महीने में रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाई है। वहीं दिसंबर के महीने में इस जोड़े के एक वीडियो ने जमकर सुर्खियां बटोरी जिसमें सिंगर बेबी बंप के साथ नजर आईं थी। परन्तु ये सिर्फ गाने के प्रमोशन के लिए था। अब ऐसे में फैंस को आने वाले रविवार का बेसब्री से इंतजार रहेगा जब नेहा अपनी लाइफ की कुछ खास बातें सबके साथ शेयर करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



