Nawazuddin Siddiqui की सैक्रेड गेम्स का दूसरे सीजन का टीजर हुआ आउट

Summary :

सैफ अली खान Nawazuddin Siddiqui की वेब सीरीज सैके्र्रड गेम्स का पहला सीजन सुपरहिट रहा था। नेटफ्लिक्स की सीरीज को लोगों ने खूब पंसद किया है।

सैफ अली खान Nawazuddin Siddiqui की वेब सीरीज सैके्र्रड गेम्स का पहला सीजन सुपरहिट रहा था। नेटफ्लिक्स की सीरीज को लोगों ने खूब पंसद किया है। अब इसका दूसरा सीजन शुरू होने वाला है वहीं त्रिवेदी से लेकर गुरूजी तक के तमाम रहस्य दूसरे सीजन में खुल जाएंगे।

यह वेब सीरिज विक्रम चंद्रा के उपन्यास ‘सेक्रेड गेम्स’ पर आधारित है। इस वेब सीरीज के पहले सीजन की मुख्य भूमिका में Nawazuddin Siddiqui और सैफ अली खान थे। इसका डायरेक्शन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था। सीरीज के पहले सीजन का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर छह जुलाई को हुआ था।

नेटफ्लिक्स का टीजर हुआ आउट

टीज़र और ट्रेलर के बीच बहुत बड़ा अंतर है जैसा कि नाम से ज़ाहिर है टीज़र का उद्देश्य दर्शकों को चिढ़ाना तरसना के अर्थ में रहता है। इनकी लंबाई भी ज़्यादा से ज़्यादा एक मिनट होती है लेकिन आज जब ‘सीज़न’ को लेकर भ्रम टूटा तो कभी टीज़र को लेकर भी टूट सकता है टीज़र को ट्रेलर का ट्रेलर भी कहा जा सकता है।

यह वेब सीरज विक्रम चंद्रा के उपन्यास सेक्रेड गेम्स पर ही आधारित थे। जिसे बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया था। 6 जुलाई 2018 से सेक्रेड गेम्स के प्रसारण 8 भागों में प्रसारित हुआ था।सेक्रेड गेम्स 2 के टीजर में केवल वॉइस ओवर है जिसमें सैफ अली खान, राधिका आप्टे, नवाजुद्दीन और कुब्रा सैत की आवाज सुनाई दे रही है। जिसे सुनने के बाद ये तो साफ ही कि सेक्रेड गेम्स 2 में गणेश गायतोंडे की एंट्री एक बार फिर होगी।

सेक्रेड गेम्स में एक बार फिर सरताज सिंह यानी सैफ अली खान मुंबई को बचाने के लिए खतरा मोल लेंगे।  बता दें नेटफ्लिक्स की सेक्रेड गेम्स को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी प्रशंसा सुनने को मिली थी।

 

यह हुआ बदलाव

इस सीरिज को लेकर लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस सीरिज ने सैफ अली खान को भी बहुत अच्छा मौका दिया है। जहां उनकी अदाकारी में दर्शकों को एक नयापन देखने को मिला है। दूसरे सीजन में भी Nawazuddin Siddiqui के गायतोंडे वाले किरदार का डायरेक्शन अनुराग कश्यप करेंगे। वहीं डायरेक्टर मोटवानी इस सीरीज के सरताज सिंह वाले हिस्से के डायरेक्शन से हट गए हैं।  अब इस हिस्से की शूटिंग ‘मसान’ फिल्म के डायरेक्टर नीरज घेवान करेंगे।

ट्विटर पर लोगों ने सैक्रेड गेम्स को लेकर काफी उत्साहित है

https://twitter.com/VillManNK/status/1043001328618729472

https://twitter.com/sushant_SK6/status/1043008449536118785

https://twitter.com/nikhilbhamere98/status/1043024558146514945

Desk Team