अपनी मेहंदी में मस्‍त होकर नाची ‘मस्‍तानी’,संगीत में रणवीर सिंह ने भी की थी खूब मस्ती

Summary :

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों में शादी की है। दोनों की शादी अब पूरी दुनिया में

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों में शादी की है। दोनों की शादी अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में अब दीपिका और रणवीर की मेहंदी की फोटोज सामने आ चुकी है।

https://www.instagram.com/p/BqZpH7ggxtb/?utm_source=ig_embed

दीपिका और रणवीर की शादी की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं

दीपिका-रणवीर ने अपने-अपने इंस्‍टाग्राम पर अलग-अलग तस्‍वीरें शेयर की हैं। दीपिका पादुकोण ने जहां अपनी कोंकणी शादी की तस्‍वीरें शेयर की हैं तो वहीं रणवीर सिंह ने इस शादी में हुई मेहंदी की रस्‍मों की तस्‍वीर शेयर की हैं।तस्‍वीरों में दीपिका और रणवीर बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

फैंस को रणवीर-दीपिका की शादी की फोटो और वीडियो का बेसब्री से इंतजार था। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं।  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मेहंदी फोटोज और अन्य शादी की रस्मों की फोटो हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

 दीपिका और रणवीर की शादी 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के किनारे बने खूबसूरत विला में हुई थी। पहले 14 नवंबरो को कोंकणी रीति रिवाज के साथ दोनों ने शादी की थी। अगले दिन 15 नवंबर को सिंधी रिवाजों के साथ दोनों की शादी हुई थी। गौरतलब है कि इनकी शादी का संगीत और मेहंदी समारोह 13 नवंबर को इटली में हुआ था।

1#

2#

3#

4#

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के एक सप्ताह बाद अब इटली की  मेहंदी फोटोज और अन्य शादी की रस्मों की फोटो सामने आई हैं।  कुछ तस्वीरें  दीपिका ने अपने सोशल हैंडल से शेयर की हैं। इस तस्वीर में दीपिका के हाथों में मेहंदी लगी हुई है। इस दौरान वो बेहद खुश भी नज़र आ रही हैं। रणवीर सिंह ने शादी के दौरान किया जमकर डांस।दीपवीर ने अपनी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

https://www.instagram.com/p/BqZiETNBmQH/?utm_source=ig_embed

बता दें कि बुधवार को दीपिका के होमटाउन यानी बेंगलुरू में इन दोनों का वेडिंग रिसेप्‍शन होने जा रहा है। इसके बाद दोनों का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। 28 नवंबर को दीपवीर के शादी रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारें और फ्रेंड्स मौजूद होंगे।

https://www.instagram.com/p/BqZilchAX3e/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Desk Team