छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा अपने काम में बिजी है। वो टीवी पर अपने शोज से दर्शको का दिल जीत चुकी है। वही निया अब वेब सीरीज की ओर अपना रुख भी कर चुकी हैं। यहां पर निया के बोल्ड अवतार ने सभी को चौंका दिया। अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में ओटीटी प्लैटफॉर्म पर दिए बोल्ड सीन्स को लेकर बात की है।

निया ने टीवी शो ‘जमाई राजा’ के बेव स्पिन ऑफ ‘जमाई राजा 2.0’ में एक्टर रवि दुबे के साथ कई बोल्ड सीन्स दिए हैं। इसे लेकर बात करते हुए निया ने बताया कि उन्हें ऐसे सीन्स करने में अब हिचकिचाहट क्यों महसूस नहीं होती है। इसके साथ ही निया ने रवि के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।

जमाई राजा 2.0 के एक्टर रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता ने बताया था कि वो शुरुआत में इंटीमेट सीन करने को लेकर काफी अनकम्फर्टेबल थे। वहीं अब निया ने बताया है कि उन्हें ऐसी कोई हिचकिचाहट नहीं थी। निया ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ‘मैं बाकी सबसे काफी पहले ही ओटीटी स्पेस पर आ गई थी, जब ये शुरू ही हो रहा था। मैं ट्विस्टेड से आई थी, ये सीरीज काफी पहले ही चल गई थी जब कोई एक्सपेरिमेंट के लिए तैयार ही नहीं था’।

बोल्ड सीन्स को लेकर निया ने आगे कहा – ‘मैंने वहां सब कर लिया है। मैं एक तरह से ओटीटी स्पेस पर सहज हो गई हूं।’ वहीं उन्होंने अपने को-स्टार रवि दुबे को लेकर कहा- ‘जब रवि की बात आती है तो मैंने हमेशा उन्हें अच्छा, सभ्य और गंभीर एक्टर पाया है। मुझे रवि के साथ इस तरह के सीन्स करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। वो आपको कभी असहज महसूस नहीं करवाते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



