निया शर्मा और रवि दुबे की बोल्ड तस्वीरें हुई वायरल,एक्ट्रेस की अदाओं ने लगाया ग्लैमर का जबरदस्त तड़का

Summary :

टीवी की बोल्ड अभिनेत्री निया शर्मा एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। निया अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

टीवी की बोल्ड अभिनेत्री निया शर्मा एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। निया अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वैसे अदाकारा के चाहने वाले भी उनके लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
ऐसे में निया शर्मा और अभिनेता रवि दुबे की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इन फोटोज में ये दोनों स्टार्स बीच पर बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फैंस भी निया और रवि की साथ में ऐसी फोटो देख फूले नहीं समा पा रहे हैं। 

निया शर्मा और रवि दुबे की रोमांटिक फोटोज
निया शर्मा और अभिनेता रवि दुबे जल्द ही जमाई राजा 2 में दिखाई देने वाले हैं। इस स्टार जोड़ी को एक बार फिर से टीवी पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब हैं। वहीं अब निया शर्मा और रवि दुबे की साथ में कुछ बोल्ड फोटोज सामने आई है। इन तस्वीरों को निया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है,जिसे लोग बहुत पंसद कर रहे हैं। दोनों सितारें फोटो में बीच पर खड़े हुए जबरदस्त पोज देते दिख रहे हैं। 
बता दें रवि दुबे और निया शर्मा की इन फोटोज के केवल फैंस ही दीवाने नहीं हो रहे बल्कि सेलेब्स भी फिदा होते दिख रहे हैं। ऐसे में सभी दोनों की तारीफें करते थक नहीं रहे हैं। ऐसे में टीवी की मशहूर अभिनेत्री ने निया और रवि की इस फोटो पर कमेंट करके लिखा है,उफ्फ…। 
इन फोटो के अलावा निया शर्मा ने बीच की कुछ और भी फोटोज साझा की थीं,जिसमें एक्टे्रस बेहद कातिलाना अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही थीं।
 इस बीच निया ब्लैक कलर की हॉट डे्रस में कयामत ढा रही थी। वैसे निया शर्मा की इन सभी तस्वीरों पर फैंस अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

Desk Team