जीजा निक से जूता चुराई में Parineeti Chopra वसूलने वाली है मोटी रकम

Summary :

NULL

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। सूत्रों की माने तो खबर यह है कि यह जोड़ी आने वाले 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी का समारोह जोधपुर में तीन दिनों तक चलेगा होगा।ये 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। दोनों जोधपुर के एक आलीशान महल उम्मेद भवन पैलेस में शादी करेंगे।

https://www.instagram.com/p/BmnZzOogQ2e/?taken-by=priyankachopra

खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया पहुंच चुके हैं। दोनों ने खुद ही अपनी शादी की जगह तय की है। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक राजस्थान के जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी करेंगे।

https://www.instagram.com/p/BmntrPoAgQS/?taken-by=priyankachopra

दोनों एक दूसरे के परिवारवालों से भी काफी घुल-मिल चुके हैं। 18 अगस्त को भारतीय परंपराओं के तहत प्रियंका और निक की सगाई हुई थी। इस मौके पर निक के माता-पिता भी मौजूद थे।

https://www.instagram.com/p/Bn1olcWgVG_/?taken-by=priyankachopra

वहीं शादी की खबर सुनने के बाद ही प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी अपने होने वाले जीजा निक जोनस से मोटी रकम वसूलने का पूरा का पूरा प्लान कर लिया है। जी हां जूता चुराई की रस्म में अब वह भारी-भरकम रकम लेने वालीं हैं।

https://www.instagram.com/p/BnzmAPwAR_n/?taken-by=priyankachopra

परिणति ने जूते चुराई में मांगी इतनी रकम

हाल ही में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म के बारे में बात करते हुए जब मीडिया ने परिणीति से पूछा कि वह अपने जीजाजी से पारंपरिक जूता चुराई की रस्म में क्या मांगने वाली हैं तो परिणीति ने बताया कि जीजा निक से उनकी इस बारे में बात हो चुकी है कि वह 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मांग पूरी किए बिना जूते कतई नहीं लौटाने वाली हैं।

https://www.instagram.com/p/Bmpe4ZCFrWQ/?utm_source=ig_embed

परिणीति ने इस बारे में कहा, ‘मैं और मेरे होने वाले जीजाजी निक दो रात पहले साथ बैठे थे और मैंने उनसे कहा कि अब हमें जूता चुराई के लिए लेन-देन का अमाउंट फाइनल कर लेना चाहिए। मैंने उनसे 5 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 37 करोड़ रुपये की डिमांड की है। उन्होंने कहा, ठीक है, मैं तुम्हें 10 डॉलर दूंगा।’

https://www.instagram.com/p/Bls5FFBl0e5/?taken-by=parineetichopra

परिणीति ने आगे कहा कि आप समझ सकते हैं कि जूता चोरी करना और रकम वसूलना कितना मुश्‍किल काम है लेकिन मैं बहुत-बहुत पैसे लेने वाली हूं क्योंकि मैं ही उनकी फेवरिट साली बनने वाली हूं।

https://www.instagram.com/p/Bo1YOhjglkD/?taken-by=parineetichopra

Desk Team