बच्चों का सबसे पसंदीदा चैनल निकलोडियन बच्चो के एक लिए एक और सरप्राइज से भरा कार्टून लेकर आने वाला है। दरअसल पृथ्वी पर एलियंस का आगमन हो गया है और उनका स्वागत बच्चों के साथ करने से ज्यादा अच्छा और क्या होगा! निकलोडियन के 12वें घरेलू आईपी – अभिमन्यु की एलियन फैमिली – से अभिमन्यु पृथ्वी खुद को अवगत करने और विभिन्न संस्कृतियों के बारे में जानने के लिए राजधानी दिल्ली पहुँचा। अभिमन्यु को शहर, इसकी संस्कृति, विरासत, पसंदीदा स्थानों और आकर्षणों की खोज करते देखा गया। शहर में टिनी टॉट्स ने बड़े उत्साह से इस एलियन दोस्त के आगमन का हार्दिक स्वागत कर उसका अभिनंदन किया।

शहर में उसके आगमन की खुशी मनाने के लिए अभिमन्यु खुद पंजाब केसरी के ऑफिस पंहुचा। जहां बच्चे खुले दिल से अभिमन्यु का स्वागत भी किये। इस दौरान बच्चों ने अभिमन्यु के साथ डांस भी किया। साथ ही अभिमन्यु के साथ अलग-अलग पोज देकर फोटोज भी क्लिक कराए।

ताकि उसे अपने घर जैसा ही अहसास मिले। किड्स की श्रेणी में एक मात्र एलियन शो अभिमन्यु की एलियन फैमिली अभिमन्यु और उसके तीन साथियों की कहानी है, जो पृथ्वी पर जीवन और अनोखी संस्कृतियों के बारे में जानने के लिए यहाँ आए हैं। ये एलियन किस प्रकार मानवों के साथ घुलने-मिलने, उन्हें दोस्त बनाने, अपनी पहचान छिपाने और विपरीत परिस्थितियों और खतरों को जीतने की कोशिश करते हैं, इस शो में यह बहुत ही दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है।

निकलोडियन बच्चों की पसंदीदा और भारत की अग्रणी किड्स एंटरटेनमेंट फ्रैंचाईज़ी है, जिसने नवीन शैलियों में आईपी और इनोवेशंस के साथ एक सशक्त कंटेंट लाईब्रेरी द्वारा दर्शकों को उनकी पसंद का मनोरंजन उपलब्ध कराया है।
अभिमन्यु की एलियन फैमिली के साथ भारत को अपनी पहली, होम-ग्रोन साईफाई किड्स कॉमेडी सीरीज़ मिल गई है। ऐसे में निकलोडियन पर जरूर देखिए ‘अभिमन्यु की एलियन फैमिली’ हर सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे, और अपने जीवन में स्वागत कीजिए अपने एलियन दोस्त ‘अभिमन्यु की एलियन फैमिली’ का।


Download Android App
Download iOS App



