बिग बॉस 14 के बाद से ही एक्ट्रेस निक्की तंबोली लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वो काम में तो बिजी है ही साथ ही उनके लिंक उप की खबरे भी हमेशा सुर्खियों में रहती है। वही इन सब रूमर्स के बीच अब निक्की तंबोली ने ये साफ़ कर दिया है कि वो सिंगल हैं और फिलहाल शादी करने के मूड में हैं, पर होने वाले लाइफ पार्टनर को लेकर उनकी कुछ शर्त है अगर वो पूरी हो जाए तो वो झट से शादी कर लेंगी।

इंटरव्यू में निक्की ने कहा है कि मै कैजुअल रिलेशनशिप के मूड में नहीं हूं। मुझे किसी की जिंदगी खराब नहीं करनी है। मैं बहुत ओपन हूं कि मेरे पास समय नहीं है। मुझे टाइमपास रिलेशनशिप नहीं चाहिए। मुझे अपने आपके लिए टाइम नहीं है तो मैं किसी और को अपना झूठा टाइम क्यों दूं।

निक्की से जब सीरियस रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा अगर मुझे अच्छा लड़का आज भी मिल जाता है, मैं शादी भी कर लूं। मेरे पास फिलहाल टाइमपास के लिए टाइम नहीं है। मेरे लिए करियर इम्पोर्टेन्ट है। निक्की ने आगे कहा वह इस समय काम पर फोकस कर रही हैं। अगर उन्हें कोई शादी के लिए प्रपोज करता है और उन्हें वह इंसान पसंद आता है तो वह उससे कभी भी शादी कर लेंगी।

आपको बता दे, बिग बॉस 14 के बाद से निक्की तंबोली कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उनका टोनी कक्कड़ के साथ गाना नंबर लिख रिलीज हुआ है। ये गाना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसे 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



