निशा रावल और करण मेहरा इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। निशा ने अपने पति करण पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। करण पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रखने का दावा करते हुए निशा ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद करण को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब निशा ने इस केस के बारे में बात की है।

निशा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कई बार दूरियों को खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने अपने पैरेंट्स से भी इस बारे में बात की थी लेकिन उन्हें उस वक्त सबसे बड़ा झटका लगा जब उसने यह स्वीकार किया कि वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में है।

एक इंटरव्यू में निशा कहती हैं कि ‘मुझे कोई एलिमनी नहीं चाहिए। वह मुझे क्या देगा, जो मैंने उसे नहीं दिया? हमने सबकुछ एक साथ बनाया। मैंने बहुत छोटी उम्र से कमाना शुरू कर दिया था और ये रिश्ता क्या कहलाता के बहुत पहले मैं उसका लगातार सपोर्ट कर रही थी। मैंने बहुत काम किया है और जिसके साथ भी मैंने काम किया है वह यह बता सकता है कि करण विज्ञापनों को देखने का काम करते थे। उसने मेरी शादी की ज्वैलरी और मेरी पास जो कुछ भी था उसे ले लिया। मैंने उससे अपनी ज्वैलरी वापस करने के लिए कहा, जिससे मैं नई शुरुआत कर सकूं। मेरी मॉम की प्रॉपर्टी के पेपर्स भी उसके पास पड़े हुए हैं, जो कि मैं चाहती हूं वापस मिल जाएं। मैं अपने लिए कुछ नहीं चाहती। मैं एक इंडिपेंडेट लड़की हूं। मैं खुद की और बच्चे की देखभाल करूंगी।‘

निशा ने आगे बताया कि करण ने उनके बेटे कावीश को जन्मदिन के बाद से एक फोन भी नहीं किया है। उन्होंने कावीश के बर्थडे पर गिफ्ट की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। मैं जानना चाहती हूं वो गिफ्ट अभी तक मेरे बेटे के पास क्यों नहीं आ पाए हैं। मैं आपको बता दूं करण ने कावीश के बर्थडे के बाद से उसे एक कॉल नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App



