बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने मजेदार वीडियो से लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। कभी दोस्तों संग फनी डांस मूव्स करते तो कभी फनी फेस बनाते जाह्नवी के पोस्ट्स अक्सर वायरल होते हैं। अब एक्ट्रेस ने एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियलिटी का एक नया वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो किसी मेकअप का नहीं बल्कि ऑरेन्ज जूस निकालते उनके लुक का है।

जाह्नवी कपूर कभी दोस्तों संग फनी डांस मूव्स करते तो कभी फनी फेस बनाते वीडियो शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर वह लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में एक वीडियो के चलते वह फिर से सुर्खियों में छा गई हैं।
पहले वीडियो की पहली स्लाइड में जाह्नवी कपूर शिमरी लाइट ब्लू बिकिनी टॉप और हाई थाई स्लिट रैप-अराउंड स्कर्ट पहने ऑरेन्ज जूस निकालती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर सेंसुअस लुक देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी स्लाइड में जाह्नवी बिकिनी टॉप और शॉर्ट्स पहने जूस निकाल रही हैं। जाह्नवी अपने दोनों हाथों का जोर लगाकर ऑरेंज को क्रश करने और उससे जूस निकालने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन थोड़ा ही निकलता है।

अपने इस वीडियो को जाह्नवी ने एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियलिटी कैप्शन दिया है, जिसमें साफ पता चलता है कि वीडियो का पहला स्लाइड एक्सपेक्टेशन है तो वहीं दूसरा स्लाइड रियलिटी। सेलेब्स और फैंस ने भी जाह्नवी के इस वीडियो पर लाफिंग इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही जाह्नवी कपूर फिल्म दोस्ताना-2 में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह फिल्म ‘गुड लक जैरी’ और ‘मिली’ में भी काम करती दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



