टीवी एक्टर निशांत सिंह मलकानी इन दिनों बिग बॉस के चलते सुर्खियों में रहे। हालांकि उनकी शो से बहुत ही जल्द एग्जिट भी हो गयी। लेकिन अभी भी वो मीडिया की लाइमलाइट में बने हुए है। बता दे, निशांत का नए साल की रात एक्सीडेंट हो गया था।

खबरों में मुताबिक, वो जैसलमेर में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहे थे। निशांत सिंह मलकानी ने इस बात की जानकारी दी है कि अब वो सुरक्षित है। हालांकि उनकी कार को बहुत नुकसान हुआ है। इसके चलते उसे क्रेन से लेकर जाना पड़ा है।

निशांत ने ये भी कहा कि मां के आशीर्वाद के चलते वो सुरक्षित है। निशांत सिंह मलकानी की कार को दूसरी गाड़ी ने ठोकर मार दी थी। इस बारे में बताते हुए निशांत सिंह मलकानी ने कहा, ‘चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मुझे कोई घाव भी नहीं लगा है। मेरी गाड़ी बहुत बुरी तरह डैमेज हो गई है और इसे लेकर जाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी ह। मां के आशीर्वाद से मैं ठीक हूं।’

निशांत ने आगे बताया कि जब वो गाड़ी चला रहे थे तब रॉन्ग साइड से एक गाड़ी आ रही थी और इसके चलते उन्हें रोड से गाड़ी उतारनी पड़ी लेकिन गाड़ी टकरा गई। हालांकि उनके साथ बैठे लोगो को कोई चोट नहीं आई है। निशांत सिंह मलकानी ने आगे बताया, ‘मैं गाड़ी चला रहा था और एक गाड़ी गलत दिशा से आने लगी और उसने मेरी कार को ठोकर मार दी। मेरी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है लेकिन हम सब सुरक्षित है। हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। गाड़ी ठोकने वाला भाग गया। हम किसी तरह बाद में अपने होटल पहुंचे थे।’

बता दे, ये हादसा 31 दिसंबर 2020 को रात को 11:59 पर हुआ था। इसके चलते वो सदमे में है। उन्होंने इस बारे में बताया, ‘मेरे साथ ये हादसा तब हुआ, जब पूरा विश्व नए साल के स्वागत के लिए तैयार था।’


Download Android App
Download iOS App



