बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्ट नितिन देसाई के निधन की खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। हाल ही में नितिन देसाई के आत्महत्या करने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री फिलहाल शॉक्ड हैं। आपको बता दें, आर्ट डायरेक्ट नितिन देसाई ने अपने खुद के स्टूडियो में फांसी से लटककर अपनी जान दे दी। वहीं, अब पुलिस इस केस की जांच कर रही है। ऐसे में नितिन देसाई की खुदखुशी मामले में कई अपडेट्स सामने आए हैं। उनकी मौत का कारण, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि नितिन देसाई ने अपनी खुदखुशी का पूरा प्लान बनाया हुआ था। इतना ही नहीं उन्होंने जीते जी अपने अंतिम संस्कार की भी प्लानिंग कर ली थी। इसके साथ ही अब उनका एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है। नितिन देसाई की इस आखिरी रिकॉर्डिंग के बारे में जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितिन देसाई पर करीब 252 करोड़ रुपये का कर्ज था, इसी से तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाने का फैसला किया। हालांकि ये खबर अभी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं की गई है।

आपको बता दें, उनका शव उनके स्टूडियो में मिला था। वहीं, अब ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस को उनके पास से एक वीडियो रिकॉर्डिंग और एक लेटर भी मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नितिन ने अपनी जान लेने के लिए प्रॉपर प्लानिंग की थी। एक शख्स ने दावा किया है कि “रात में नितिन देसाई ने सिक्योरिटी से सारी चाबियां ले ली थीं और लड़के से कहा कि उन्हें स्टूडियो में अकेला छोड़ दे। इतना ही नहीं वो उस लड़के को गेट तक छोड़ने भी गए थे और उससे कहा कि वो अगले दिन सुबह 8:30 बजे आए।”

नितिन देसाई ने उस शख्स से ये भी कहा कि स्टूडियो नंबर 10 में उसे एक रिकॉर्डिंग मिलेगी वो उसे आकर देख ले। अब बताया जा रहा है, रात में स्टूडियो नंबर 10 में नितिन ने रस्सी से तीर-कमान खींचा उस पर सीढ़ी रखी और फांसी लगा ली। वहीं, बात अगर रिकॉर्डिंग की करें तो इसमें नितिन ने कहा था कि स्टूडियो उनसे न छीना जाए। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि उनका अंतिम संस्कार भी स्टूडियो नंबर 10 में किया जाए।

आपको बता दें, अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है। इस रिपोर्ट में उनकी मौत के कारण का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में नितिन देसाई की मौत का कारण फांसी बताया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, नितिन देसाई को ‘लगान’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी बड़ी फिल्मों के सेट डिज़ाइन करने के लिए जाना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



