Bollywood में नहीं चलता कोई प्रोपेगैंडा, ध्रुव राठी के बयान पर शॉक हुए फैंस

No Agenda In Bollywood

No Agenda In Bollywood: ‘धुरंधर 2’ फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो गई है और फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसी के साथ भारतीय सिनेमा की ये सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि अब कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रोपेगेंडा फिल्म है. अब इसपर यूट्यूबर ध्रुव राठी का भी रिएक्शन सामने आया है.

No Agenda In Bollywood: ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर घेरा

जब ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट आया था, तब भी ध्रुव राठी ने उसपर वीडियो बनाकर उसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था और डायरेक्टर आदित्य धर को बीजेपी के लिए प्रोपेगेंडा फैलाने वाला पपैट कहा था. अब फिल्म का दूसरा पार्ट आ गया है और इसपर भी ध्रुव राठी ने एक्स पर ट्वीट कर आदित्य धर पर वहीं सेम रिएक्शन दिया है.

No Agenda In Bollywood
No Agenda In Bollywood (Source: Social Media)

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘मैंने 3 महीने पहले ही आदित्य धर को बीजेपी के लिए प्रोपेगेंडा फैलाने वाला कहा था, अब सबको साफ दिखेगा. पिछली फिल्म में यह थोड़ा बेलेंस था, लेकिन इस बार तो ये ओवरकॉन्फिडेंस में कुछ ज्यादा ही कर बैठे. याद है मैंने कहा था- अच्छी तरह बना हुआ प्रोपेगैंडा ज्यादा खतरनाक होता है? अब तो वो भी नहीं रहा.’

No Agenda In Bollywood
No Agenda In Bollywood (Source: Social Media)

हालांकि इससे पहले जब बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बनती थीं, जो कि हिंदू समुदाय को नीचा दिखाया करती थी, तब कोई उसे प्रोपेगैंडा नहीं बोलता था. ध्रुव राठी को भी प्रोपेगैंडा की याद तभी आती है जब किसी फिल्म में आतंकवादी को बुरा दिखाया जा रहा हो. लगभग 3 दशक पहले 5 नवंबर 1998 को जब फिल्म फायर रिलीज हुई थी, तब उसमें भी प्रोपेगैंडा दिखाया गया था, पर उसपर आज तक किसी भी ध्रुव राठी जैसे लिबरांडु का मुंह नहीं खुला.

ये फिल्म ‘बेगम जान और रब्बू’ नोवल पर बेस्ड थी, जिसमें एक मुस्लिम कैरेक्टर को नेगेटिव दिखाया गया था. लेकिन जब इस नोवल पर फिल्म बनी, जब उसमें कैरेक्टर का नाम बदलकर ‘राधा और सीता’ कर दिया गया. ये तब की ही बात नहीं है और भी कई ऐसी फिल्में हैं, जिसमें पंडित को बलात्कारी और मौलाना को मसीहा दिखाया जाता है, जब इस जर्मन के ध्रुव राठी का मुंह बंद रहता है. लेकिन जैसे ही कोई फिल्म ऐसी बन जाए जो कि हिंदुओं को अच्छा दिखा दे, तब इसे वो सारी फिल्म प्रोपेगैंडा लगने लगती हैं.

No Agenda In Bollywood: क्या है फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी?

No Agenda In Bollywood
No Agenda In Bollywood (Source: Social Media)

हालांकि अगर हम फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी को लेकर बात करें तो इसमें हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी की कहानी खून-खराबे के साथ दिखाई गई है. फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है. ‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, इस किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक भी जाएंगे. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है.

Read More: Dhurandhar 2 ने तोड़ा 113 साल के हिंदी सिनेमा का रिकॉर्ड, साउथ इंडस्ट्री की इन फिल्मों ने टेके घुटने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।