सोशल मीडिया पोस्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लिखा- आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, मेरे भाई अक्षत रणौत और उनकी धर्मपत्नी रितु रणौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है। इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वथामा रणौत रखा है। आप सब हमारे परिवार के नये सदस्य को आशिर्वाद दें। हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सब के साथ बांटते हैं।
फैंस ने की नाम बदलने की मांग
इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स नाम बदलने की मांग की है। दरअसल अश्वत्थामा पांडवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य के बेटे का नाम है। महाभारत के युद्ध में अश्वत्थामा ने कौरों की तरफ से युद्ध लड़ा था। लेकिन अपनी एक गलती की वजह से उन्हें श्रीकृष्ण ने शाप दे दिया था. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “अश्वत्थामा क्यों? हमारे धर्म में हम उन लोगों के नाम नहीं रखते जिन्हें कृष्ण ने श्राप दिया था।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “अश्वत्थामा महाभारत का एक शापित व्यक्ति है जो श्री कृष्ण द्वारा दिए गए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहा है, कृपया ये नाम न रखिए।


Download Android App
Download iOS App



