टेरेंस लुईस पर नोरा फतेही को गलत तरह से छूने के आरोप पर ऐक्ट्रेस ने ऐसा जवाब देकर लोगों के मुंह पर लगाया ताला

Summary :

इन दिनों सोशल मीडिया पर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और डांसर नोरा फतेही का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और डांसर नोरा फतेही का एक  वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। टेरेंस पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने नोरा को एक्ट के दौरान गलत तरीके से टच किया है। टेरेंस लुईस को इसके लिए अब  खूब घसीटा जा रहा है। लेकिन जब ये मामला कुछ ज्यादा आगे तक बढ़ा इसके बाद टेरेंस ने इस पर अपनी सफाई दी, तो वहीं दूसरी ओर अब खुद नोरा फतेही कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के समर्थन में उतर आई हैं और ट्रोलर्स को फटकार भी लगाई है।
टेरेंस लुइस ने दी सफाई 
दरअसल इन दिनों नोरा फतेही और टेरेंस लुइस इंडियाज बेस्ट डांसर में जज की भूमिका में हैं। वायरल हो रही वीडियो क्लिप में टेरेंस और नोरा स्टेज पर खड़े हुए हैं और दर्शकों का अभिवादन करने के लिए टेरेंस ने जैसे ही अपना हाथ उठाया तो एक फेर को ऐसा लगा कि जैसे उन्होंने नोरा की बॉडी के पिछले हिस्से को आपत्तिजनक तरह से छुआ है। 
इस पूरी घटना के  लिए पहले टेरेंस ने रविवार को एक पोस्ट किया ,जिसमें वो नोरा को गोद में उठाए दिख रहे हैं। वैसे इस पर तो उन्होंने सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा,परंतु एक पोस्ट  के जरिए अपना पक्ष रखा है। 

टेरेंस के सपोर्ट में नोरा का कॉमेंट
टेरेंस के इस पोस्ट पर अब नोरा ने कॉमेंट करके कहा कि वो उनकी बहुत रिसपेक्ट करती हैं। नोरा ने लिखा शुक्रिया टेरेंस। आज के समय में जब सोशल मीडिया पर वीडियो मॉर्फ किया जा रहा है और फोटोशॉप से इसमें इफेक्ट्स डालकर मीम्म तैयार किए जा रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि आपने खुद को परेशान नहीं होने दिया। 
आप बस शांत और शालीन बने रहे। यह टाइम भी निकल जाएगा। आगे नोरा ने लिखा,आपने और गीता मैम ने हमेशा मुझे सम्‍मान दिया है और शो में जज के तौर पर हमेशा प्‍यार दिया। यह मेरे लिए एक सुखद और सीखने योग्‍य अनुभव है। आप पर आशीर्वाद बना रहे।
आपको बता दें,टीवी शो डंडियाज बेस्ट डांसर में गीता और टेरेंस लुईस के साथ मलाइका अरोड़ा भी जज की भूमिका में हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी जगह नोरा को इस डांस शो का हिस्सा बनाया गया है। फिलाहल नोरा ने  डंडियाज बेस्ट डांसर के 3 एपिसोड जज किये हैं।

Desk Team