सुकेश केस में Nora Fatehi से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ, जैकलीन संग कनेक्शन पर एक्ट्रेस ने कही ये बात

Summary :

सुकेश चंद्रशेखर मामले में नया मोड़ आ गया है, जैकलीन फर्नांडीज के बाद अब एक बार फिर नोरा फतेही जांच के घेरे में आ गईं हैं> कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस को इस मामले में थोड़ी राहत मिली थी। मगर एक बार फिर एक्ट्रेस से6-7 घंटे पूछताछ की गई।

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अबतक
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से कई बार पूछताछ की जा चुकी हैं। वहीं अब इस मामले
सुकेश से नज़दीकियों ने एक बार फिर एक्ट्रेस नोरा फतेही मुश्किलें बढ़ा दी है।
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पहली बार नोरा से पूछताछ की। इस केस में
ED
एक्ट्रेस नोरा फतेही से 3 बार पूछताछ कर चुकी
है।

खबरों के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की
संयुक्त पुलिस आयुक्त छात्रा शर्मा के कार्यालय में फिल्म एक्ट्रेस नोरा से करीब
6-7 घंटे पूछताछ की गई और इस दौरान अभिनेत्री से करीब 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए।
इसमें सुकेश से
आपने गिफ्ट कब लिए
? आप उनसे कहां
मिलीं
? जैसे सवाल थे। पूछताछ के
दौरान नोरा फतेही ने ईओडब्ल्यू टीम का पूरा सहयोग किया। हालांकि 
नोरा फतेही को पूछताछ के लिए एक बार फिर बुलाया जा सकता है।

Bollywood actress Nora Fatehi buys a brand new BMW 5-series luxury sedan

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा ने कहा, ‘मैं सुकेश की पत्नी से
नेल आर्ट फंक्शन में मिली थी। यहीं उन्होंने मुझे एक
BMW कार गिफ्ट की थी। मैं दोनों की क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में नहीं जानती थी।’ इसके साथ ही नोरा ने कहा कि ‘मेरा जैकलीन के साथ कोई कनेक्शन नहीं है।’ नोरा ने आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के सामने इस मामले में अपने कई बयान
दर्ज करवाए हैं। 

Intimate pictures of Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrashekhar go  viral; Conman defends the actress | Photogallery - ETimes

दरअसल, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी
ने चार्जशीट दायर की है, उस चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया गया है। वहीं अब
ED के बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को 12
सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
वहीं, ईडी ने 26 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले
में बुधवार को दिल्ली की पटियाला कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने दोनों जांच
एजेंसियों को जैकलीन से पूछताछ के आदेश दिए थे।

Desk Team