फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। नोरा फतेही और गुरु रंधावा बीते कई दिनों से अपने फैन्स को अपने वीडियो की झलक दिखाकर टीज कर रहे हैं। उनका म्यूजिक वीडियो ‘नाच मेरी रानी’ ऑफिशली रिलीज हो चुका है। ये गाना आते ही इंटरनेट पर छा चुका है। इस गाने को गुरु रंधावा और निकिता गांधी ने गाया है। साथ में नोरा फतेही के जबरदस्त ठुमके लोगों का दिल जीत रहे हैं।

नोरा फतेही और गुरु रंधावा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब जब दोनों साथ आ गए हैं तो सोचिए क्या धमाल किया होगा। नोरा और गुरु रंधावा कई दिनों से अपने लेटेस्ट गाने से जुड़े पोस्ट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उनका रिहर्सल का वीडियो लीक हुआ था। वहीं उन्होंने साथ में कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। यह वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है।

टी सीरीज बैनर तले बना यह गाना एक लिरिक्स, डांसिंग स्टेप्स और म्यूजिक का पर्फेक्ट कॉम्बो है। गाने में नोरा एक रोबोट का किरदार निभा रही हैं। नोरा फतेही के डांसिंग स्टेप्स देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



