बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार शाहरुख खान को कौन नहीं जानता। शाहरुख खान के करोड़ों फैन्स हैं जो उनके दीवाने हैं। शाहरुख खान की फिल्में ही नहीं पंसद है उनके फैन्स को बल्कि मुंबई के बांद्रा में उनका घर मन्नत भी लोगों को बहुत ही आकर्षति करता है।
शाहरुख का मुंबई के टूरिस्ट स्पॉट में गिना जाता है। शाहरुख के घर के बाहर पूरे साल लोगों की भीड़ जमा होती है। लोग वहां पर एक बार शाहरुख के दीदार के लिए आते हैं। लोगों के आने की वजह सिर्फ शाहरुख का स्टारडम नहीं है।
आपको बता दें शाहरुख कहते हैं कि उनके स्टारडम की वजह से लोग वहां नहीं आते बल्कि वह कहते हैं कि उनके घर की लोकेशन ऐसी जगह पर है जिस की वजह से लोग वहां पर घूमने आते हैं तो उनके घर को भी देख लेते हैं।
किंग खान का मानना है कि सलमान, अमिताभ, आमिर इन सभी के घर के बाहर उनके फैन्स आते हैं, लेकिन उनके घर की लोकेशन की वजह से लोग वहां पर ज्यादा दिखाई देते हैं।
शाहरुख कहते हैं कि इस मामले में वह लकी हैं क्योंकि गूगल मैप पर उनका घर बिल्कुल ही सही फिट होता हैं फिर चाहे उनमें टैलेंट हो या न हो ऐसा शाहरुख कहते हैं। उनके घर की पोजिशनिंग बहुत ही सही जगह पर है।
किंग खान कहते हैं कि उन्होंने अपना घर बिल्कुल ही सही लोकेशन पर लिया है और उन्हें इस बात की खुशी भी बहुत है। शाहरुख का मन्नत घर मुबंई के बांद्रा इलाके में समुद्र के पास बैंड स्टैंड पर है।


Download Android App
Download iOS App









