उत्तर प्रदेश की खराब छवि को पीछे छोड़ते हुए आज हम आपको ऐसे पुलिस वाले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने ईमानदारी दिखाते हुए एक बार में ही सारे झूठों को पीछे छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस कॉन्स्टेबल नौशाद ने एक बार फिर से पुलिस का सीना गर्व से चोड़ा कर दिया है।
शाहजहांपुर में नौशाद अली के बैंक अकाउंट में गलती से 37हजार रुपय जमा हो गए थे । लेकिन नौशाद ने अपनी समझदारी दिखाते हुए अपने पास पैसे नहीं रखे और बैंक को ही पैसे वापस कर दिए। नौशाद ने बताया कि पिछले शुक्रवार को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। उसे पड़ कर थोडे वह शौक हो गए क्योंकि अचानक से उनके अकाउंट में 37,500 रुपय आ गए।
जैसे ही उन्होंने यह मैसेज पड़ा तो वह एक दम से बैंक पहुंचे और वहां डिटेल निकलवाने के बाद पता चला कि हरिद्वार में रहने वाले एक व्यक्ति ने गलती से उनके अकाउंट में ट्रांसफर करा दिए थे। नौशाद ने हरिद्वार में रहने वाले मोहम्मद अजीम के पैसे तभी उनके अकाउंट में ट्रासफर किए।
कांस्टेबल नौशाद अली ने 27 जनवरी 2015 को यूपी पुलिस जवाइन किया था। वह अमरोहा के पास रहते हैं। उनके पिता राहत अली फर्नीचर का काम करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब यूपी पुलिस ने किसी ईमानदारी का काम किया है । कुछ समय पहले ही दरोगा चंद्र प्रकाश यादव सोशल मीडिया पर खूब छाए थे तब उन्होंने भी आरोपियों से मिल रही 2करोड़ रुपय की रिश्वत ठुकरा दी थी।


Download Android App
Download iOS App






