25 जनवरी को नहीं अब 9 फरवरी को रिलीज होगी ‘पैडमैन’

Summary :

NULL

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर से बचने के लिए अपनी महत्वाकांक्षी और बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘पैडमैन’ की रिलीज को टाल दिया है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पैडमैन’ को 25 जनवरी को रिलीज किया जाना था लेकिन अब यह 9 फरवरी को थियेटर में नजर आएगी।

सेंसर बोर्ड की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ‘पद्मावत’ के निर्माताओं ने इसे 25 जनवरी को रिलीज करने की घोषणा की। अब 9 फरवरी को ‘पैडमैन’ की टक्कर नीरज पांडेय की ‘अय्यारी’ से होगी।

padman & padmavat

आपको बता दें कि ये दूसरी बार है जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ की रिलीज डेट बदली गई है। सबसे पहले ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसे बदलकर 25 जनवरी कर दिया था।

इसके बाद संजयलीला भंसाली की विवादों से घिरी फिल्म ‘पद्मावत‘ के मेकर्स ने भी फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज के लिए चुना। जिसके कारण दोनों फिल्मों की रिलीज क्लैश होने वाली थीं।इसी कारण ‘पैडमैन’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को बदलकर अब 9 फरवरी कर दिया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team