संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरियाई संकट और रूस और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय विवादों के मद्देनजर परमाणु निरस्त्रीकरण के नए प्रयास करने का आह्रान किया है। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को जताते हुए कहा कि सामूहिक विनाश के हथियारों का खतरा बना हुआ है और वह लगातार बढ़ता जा रहा है।
गुटेरेस ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव की अध्यक्षता वाली विशेष सुरक्षा परिषद के सत्र के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। स्वेच्छा से दुनिया के चौथे सबसे बड़े परमाणु शस्त्रागार को त्यागने वाले कजाकिस्तान ने इस बैठक की अध्यक्षता की और उसने इस दौरान परमाणु निरस्त्रीकरण को प्राथमिकता दी।
गुटेरेस ने कहा कि शीतयुद्ध के बाद से परमाणु हथियारों के हमले का डर अब तक शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के नतीजे अकल्पनीय होंगे। इस सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कजाकिस्तान की एक जिम्मेदार सदस्य के रूप में प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकना पहले से अधिक मुश्किल हो गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



