बॉलीवुड की विवादित फिल्म ”पद्मावत” को बकवास बताते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों से कहा है कि वह इसे देखने पर समय बर्बाद न करें। हैदराबाद से लोकसभा के सदस्य ओवैसी ने बुधवार को वारंगल जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”फिल्म देखने न जाएं। ईश्वर ने आपको दो घंटे की फिल्म देखने के लिए नहीं बनाया है।”
उन्होंने कहा, ”नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) ने उस फिल्म के लिए 12 सदस्यों की एक समिति गठित की.. (लेकिन) किसी ने भी हमारे खिलाफ कानून (तीन तलाक खत्म करने) बनाते वक्त हमसे राय-मश्विरा नहीं किया।” ओवैसी ने कहा, ”फिल्म बहुत बुरी और बकवास है.. मुस्लिम समुदाय को राजपूतों से सीखना चाहिए जो फिल्म को रिलीज नहीं होने देने के लिए एकजुट हैं।”
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात एवं राजस्थान द्वारा फिल्म के प्रदर्शन पर लगाई रोक कल हटाते हुए पद्मावत को 25 जनवरी को पूरे भारत में रिलीज करने की इजाजत दे दी थी।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



