अब OTT प्लेटफार्म पर धमाल मचाने को तैयार हैं भूल भुलैया 2,जानें कब-कहां होगी रिलीज़

Summary :

बड़े परदे पर धूम मचाने के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 अब जल्द ही एक बार फिर से आपका मनोरंजन करने लिए तैयार हैं।भूल भुलैया 2 जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाला हैं।

बड़े परदे पर धूम मचाने के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 अब जल्द ही एक बार फिर से आपका मनोरंजन करने लिए तैयार हैं।  अगर आप इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शुमार भूल भुलैया 2 को थिएटर को नहीं देख पाए हैं। और अब आप देखने की इच्छा रखते हैं तो,अब आपकी ये इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली हैं।  और ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्यों की करती आर्यन की इस साल की सुपरहिट फिल्म  भूल भुलैया 2 जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाला हैं। तो कहा होगी मूवी रिलीज़ जानते हैं इस रिपोर्ट में।
फिल्म को मिली अपार सफलता 
दरअसल कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से दोगुना अच्छा काम किया है। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 179 करोड़ रुपये का करोबार कर चुकी है। फिल्मी फैंस अब तक कार्तिक की फिल्म को बेइंतहा प्यार दे रहे हैं।  बस इसी चीज को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने भूल भुलैया 2 को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया। 
यहां रिलीज़ होगी फिल्म 
वही भूल भुलैया 2 आज यानी 19 जून को Netflix पर स्ट्रीम होने वाली है। अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 2’ साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है। वही  ऐसा बहुत कम हुआ जब किसी हिट फिल्म का सीक्वल सुपरहिट साबित हुआ हो, लेकिन ‘भूल भुलैया 2’ ने ये कर दिखाया।  अब देखना ये दिलचस्प होगा की फिल्म ओटीटी पर कितना धमाल मचाती हैं।  और फिल्म को दर्शको का कितना प्यार मिलता हैं।  

Desk Team