बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार धीरे-धीरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर डेब्यू कर रहे हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन और सैफ अली खान जैसे कलाकारों के बाद इस लिस्ट बॉलीवुड हीरोइनों का नाम भी जुड़ने लगा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री की सबसे सफल हीरोइनों में से एक कृति सेनॉन ने ओटीटी पर डेब्यू करने का फैसला किया है और जी5 की अपकमिंग वेब सीरीज रक्तपथ साइन कर ली है।

खबर के अनुसार जी5 जल्द ही रक्तपथ नाम की इस वेब सीरीज का ऐलान करने वाला है। फिलहाल इसके लिए कास्टिंग चल रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस वेब सीरीज में कृति सेनन अहम किरदार निभाती दिखेंगी।
खबरों की मानें को कृति ने अपनी डेब्यू सीरीज की कहानी को पढ़ लिया है और उनको ये काफी पसंद भी आई है। इस सीरीज में कृति के अवाला एक्टर प्रतीक बब्बर नजर आएंगे। पिछले काफी दिनों से प्रतीक बब्बर अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि इस सीरीज में भी उनका किरदार कुछ धमाल करने वाला है। हालांकि अभी तक कृति की ओर से सीरीज को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अगर कृति सेनॉन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनके खाते में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं, जिनमें वो अलग-अलग किरदार निभाती दिखेंगी। कृति सेनॉन जल्द ही आदिपुरुष, मिमी, गणपत, भेड़िया, बच्चन पांडे और हम दो हमारे दो जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। कृति सेनॉन की अपकमिंग सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, जिनमें वो अपनी अदाकारी की रेंज दिखाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



