कुछ वक़्त पहली ही ये खबर सामने आई थी कि टीवी के पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में करण लूथरा का किरदार निभाने वाले एक्टर धीरज धूपर शो को छोड़ने वाले है। अब ये खबर कंफर्म हो चुकी है। साथ ही मेकर्स की नए करण के लिए तलाश भी खत्म हो गयी है।

करण लूथरा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए धीरज धूपर ने आखिरकार शो को अलविदा कह ही दिया। उनके इस शो को छोड़ने के बाद से फैंस काफी मायूस हो गए हैं। वहीं, अब खबर आई है कि शो में एक नए एक्टर की एंट्री होने वाली है।

यह एक्टर अब धीरज को रिप्लेस कर करण लूथरा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। धीरज ने मेकर्स की सहमित के साथ शो छोड़ने का फैसला किया है। धीरज अब कुछ नया करना चाहते हैं और खबर तो ये भी है कि अब वो कोई पंजाबी मूवी करने वाले है। इसलिए उन्होंने कुंडली भाग्य को अलविदा कह दिया।

धीरज को करण लूथरा के किरदार में जनता बहुत पसंद करती है और ऐसे में मेकर्स के लिए यह चुनौती थी कि वह जल्द किसी ऐसी चेहरे की शो में एंट्री कराए, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ सके और इस बड़े बदलाव को एक्सेप्ट कर ले। अब शो में शक्ति अरोड़ा की एंट्री होने वाली है। शक्ति इससे पहले ‘मेरी आशिकी तुम ही हो’ शो में नजर आए थे।

रिपोर्ट्स की माने तो धीरज के शो को अलविदा कहने के बाद मेकर्स अब शो की नई कहानी पर काम कर रहे हैं। बता दें कि धीरज धूपर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा के लिए बेबी शॉवर पार्टी भी रखी थी। दोनों एक टीवी शो के दौरान मिले थे और कुछ साल डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी। वहीं, अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



