बंगला फिल्मों की मशहूर अदाकारा और सांसद नुसरत जहां पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। जहां एक ओर पहले अपने पति निखिल जैन के साथ तलाक और प्रेग्नेंसी की न्यूज ने नुसरत को हेडलाइन में बनी हुई थी, तो अब वहीं जब से नुसरत जहां ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है तभी से चर्चा का बाजार काफी ज्यादा गर्म है और एक्ट्रेस आये दिन बच्चे के पिता को लेकर काफी कुछ सुनती रहती हैं। लेकिन आखिर में ये खुलासा हो गया है कि नुसरत के बेटे का पिता कौन है।

बता दें, नुसरत जहां के न्यू बोर्न बेबी बर्थ सर्टिफिकेट में बच्चे के नाम के कॉलम में यिशान जे दासगुप्ता लिखा है। इसके साथ ही पिता का नाम देबाशीष दासगुप्ता बताया गया है। वैसे अब आप यह सोच रहे होंगे कि ये देबाशीष दासगुप्ता कौन है? तो आपको बता दें कि देबाशीष दासगुप्ता को ही यश दासगुप्ता के नाम से जाना जाता है।

वैसे अब तक तो सोशल मीडिया पर केवल दासगुप्ता के नाम पर सिर्फ कयास ही लगा रहे थे। लेकिन अब ये आधिकारिक हो गया है कि यश दासगुप्ता ही नुसरत के बेटे के पापा हैं। वहीं पिछले दिनों जब नुसरत को कोलकाता के भागीरथी नियोतिया अस्पताल से छुट्टी मिली तब यश को ही बेबी को संभालते हुए देखा गया।

एक्ट्रेस बेबी के पापा के नाम पर क्या बोलीं थीं?
गौरतलब है जब बीते दिनों नुसरत जहां से बच्चे के पिता का नाम पूछा गया तब उन्होंने कहा मुझे लगता है कि यह पूछने के लिए एक अस्पष्ट सवाल है और एक महिला के रूप में किसी के चरित्र पर एक काला धब्बा डालता है, कि उसके बच्चे का बाप कौन है? पिता जानता है कि पिता कौन हैं और हम इस समय एक साथ अपना पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। मैं और यश, हम एक अच्छा समय बिता रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



