बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इस बीच नुसरत भी अब खुलकर दुनिया के सामने ये ऐलान करने लगीं हैं कि उन्होंने एक्टर यश दासगुप्ता ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जी हां, एक बार फिर नुसरत ने ऐसा कुछ किया है जिससे फैंस को ये कंफर्म हो गया कि एक्ट्रेस शादीशुदा हैं।

नुसरत जहां ने शुक्रवार यानी विजयादशमी के मौके पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो विवाहित बंगाली महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला शाखा पोला पहने हुए नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर नुसरत ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बधाई दी।

अपनी इस खूबसूरत तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘शुभो बोजोया’र प्रीति शुभेचा ओ अभिनंदन। इस दौरान नुसरत सफेद और लाल साड़ी पहने नजर आई, जिसके माथे पर लाल बिंदी और कलाई में लाल और सफेद चूड़ियां हैं।
वहीं इससे पहले नुसरत और यश ने दुर्गा पूजा पंडाल में की तस्वीरें शेयर की थीं। जबकि दोनों का एक फोटोशूट भी वायरल हुआ था, जिसमें नुसरत, यश की गोद में बैठी नजर आ रही थीं।

बता दें, अगस्त के महीने में नुसरत ने एक बच्चे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने यिशान रखा है। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि यश दासगुप्ता एक्ट्रेस नुसरत जहां के पति और बेटे के पिता हैं। लेकिन नुसरत जहां ने अब तक अपने जीवन साथी यश दासगुप्ता के साथ शादी की घोषणा नहीं की है। हालांकि, बस एक्ट्रेस ने यश के साथ शादी के बंधन में बंधने के बारे में हिंट दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



