स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही बॉलीवुड डेब्यू ना किया हो लेकिन न्यासा उसके बावजूद हर टाइम सुर्खियों में बनी रहती है। 19 साल की न्यासा अपने फैशन स्टाइल से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। पब्लिक अपीयरेंस से लेकर पार्टीज और अपने वेकेशन आउटफिट्स तक न्यासा के आउटफिट्स चर्चा में बने रहते हैं।

न्यासा देवगन को अक्सर उनके दोस्तों के साथ पार्टी करने देखा जाता है। खासतौर पर न्यासा अपने करीबी दोस्त ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी के साथ स्पॉट होती हैं। दोनों को हमेशा साथ देखकर ये अफवाहें भी सामने आई थी कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर बताया जा रहा है कि न्यासा और औरी सिर्फ अच्छे दोस्त है जबकि न्यासा किसी और शख्स को डेट कर रही हैं।


अजय की लाडली न्यासा की लव-लाइफ को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्याया इस टाइम लंदन बेस्ड बिजनेसमैन वेदांत महाजन को डेट कर रही हैं। वेदांत को ज्यादातर ही न्यासा और औरी के साथ पार्टी करते देखा जाता है। बताया जा रहा है कि न्यासा और वेदांत दोनों एक कथित रिश्ते में हैं।
.jpg)


न्यासा इन टाइम अपने दोस्तों और वेदांत के साथ जैसलमेर के सूर्यगढ़ में वेकेशन मना रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे ओरी ने फोटो शेयरिंग साइट पर शेयर किया है। इन फोटोज में हमें कथित बॉयफ्रेंड वेदांत के साथ न्यासा की शानदार केमेस्ट्री की एक झलक देखने को मिल रही है। वेदांत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यासा और उनकी काफी सारी फोटोज है जिनमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

.jpg)

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी वेदांत और न्यासा को कई मौकों पर एक-साथ देखा गया है। साल 2022 में न्यासा अपने दोस्त औरी और रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ स्पेन की यात्रा भी की थी। बता दें कि वेदांत महाजन अपने दो दोस्तों के साथ एमवीएम एंटरटेनमेंट के सह-मालिक हैं, जो एक कार्यक्रम आयोजित करने वाली कंपनी है।


Download Android App
Download iOS App



