O Romeo box office collection Day 4: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रखा है, हालांकि चौथे दिन के आंकड़ों ने मेकर्स को थोड़ा मायूस कर दिया है, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को वैसे तो क्रिटिक्स की ओर से जमकर तारीफें मिलीं थी, लेकिन इसके बावजूद मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
O Romeo Box Office Collection: ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आपको बता दें कि करीब 9 साल के लंबे समय के बाद विशाल और शाहिद कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर लौटी है. इस मूवी को रिव्यू तो अच्छे मिले, लेकिन अफसोस इस बात का है कि जितनी तारीफें हुई, वो बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन नजर नहीं आ पाईं. फिल्म की शुरुआत तो वैसे ठीक-ठाक ही रही, लेकिन अब इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है. तो चलिए एक जानते हैं कि इस फिल्म ने कितनी कमाई की है.
Shahid Kapoor New Movie: चौथे दिन फिल्म ने कितना कमाया?

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती अनुमान बताते हैं कि‘ओ रोमियो’ ने फर्स्ट मंडे को सबसे कम 4.75 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने 8.5 करोड़ के साथ ओपनिंग ली थी और शनिवार को उछाल दिखाते हुए 12.65 करोड़ बटोरे थे. हालांकि, रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के रोमांच के बीच फिल्म की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई और यह केवल 10 करोड़ ही जुटा पाई. अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसका कलेक्शन 34.90 करोड़ तक पहुंच गया है.
O Romeo box office collection Day 4: हुसैन उस्तरा की कहानी ओ रोमियो फिल्म

बताते चलें कि ‘ओ रोमियो’ की स्टार कास्ट काफी तगड़ी है. जिसकी फायदा फिल्म को शुरूआती दिनों में मिला है, लेकिन सोमवार को मेकर्स की ये स्टार कास्ट वाली प्लानिंग फेल होती दिखाई दी है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा इस फिल्म में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे लेजेंड कालाकार भी फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते दिखाई दिए हैं. इस फिल्म की कहानी मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर से प्रेरित है और इसमें शाहिद का इंटेंस लुक फैंस को काफी एक्साइटेड करता दिखाई दे रहा है.
Read More: LGBTQ परेड में शामिल हुए Kartik Aaryan, दिल्ली में एक्टर का सपोर्ट देख फैंस ने की तारीफ


Download Android App
Download iOS App




