O Romeo से मेकर्स की उम्मीदें हुई खत्म, क्या अपना बजट भी निकाल पाएगी फिल्म?

Summary :

O Romeo box office collection Day 6: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवारी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से कमाई किए जा रही है. हालांकि इसने जिस तरह से ओपनिंग की थी, उसे देखकर लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी. लेकिन जैसे जैसे दिन बीत रहे है, वैसे वैसे इस फिल्म का प्रदर्शन भी गिरता जा रहा है. छठे दिन के आंकड़ों ने तो मेकर्स को थोड़ा मायूस कर दिया है, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को वैसे तो क्रिटिक्स की ओर से…

O Romeo box office collection Day 6: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवारी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से कमाई किए जा रही है. हालांकि इसने जिस तरह से ओपनिंग की थी, उसे देखकर लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी. लेकिन जैसे जैसे दिन बीत रहे है, वैसे वैसे इस फिल्म का प्रदर्शन भी गिरता जा रहा है. छठे दिन के आंकड़ों ने तो मेकर्स को थोड़ा मायूस कर दिया है, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को वैसे तो क्रिटिक्स की ओर से जमकर तारीफें मिलीं थी, लेकिन इसके बावजूद बुधवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

O Romeo Box Office Collection: ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

O Romeo box office collection Day 6
O Romeo box office collection Day 6 (Source: Social Media)

फिल्म ओ रोमियो के जरिए करीब 9 साल के लंबे समय के बाद विशाल और शाहिद कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापस लौटी है. इस मूवी को रिव्यू तो अच्छे मिले, लेकिन अफसोस इस बात का है कि जितनी तारीफें हुई, वो बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन नजर नहीं आ पाईं. फिल्म की शुरुआत तो वैसे ठीक-ठाक ही रही, लेकिन अब इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है. तो चलिए एक जानते हैं कि इस फिल्म ने कितनी कमाई की है.

Shahid Kapoor New Movie: छठे दिन फिल्म ने कितना कमाया?

O Romeo box office collection Day 6
O Romeo box office collection Day 6 (Source: Social Media)

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती अनुमान बताते हैं कि‘ओ रोमियो’ ने पहले बुधवार को सिर्फ 3.50 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने 8.5 करोड़ के साथ ओपनिंग ली थी और शनिवार को उछाल दिखाते हुए 12.65 करोड़ बटोरे थे. हालांकि, रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के रोमांच के बीच फिल्म की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई और यह केवल 10 करोड़ ही जुटा पाई और फिर चौथे दिन इसनें 4.75 करोड़ और पांचवे दिन 5.35 करोड़ का करोबार किया. अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसका कलेक्शन 43.85 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है.

O Romeo box office collection Day 6: ओ रोमियो को मिलने वाली है नई चुनौती

O Romeo box office collection Day 6
O Romeo box office collection Day 6 (Source: Social Media)

बताते चलें कि ‘ओ रोमियो’ की स्टार कास्ट काफी तगड़ी है. जिसका फायदा फिल्म को शुरूआती दिनों में मिला है, लेकिन सोमवार के बाद से मेकर्स की ये स्टार कास्ट वाली प्लानिंग फेल होती दिखाई दी है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा इस फिल्म में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं.

वहीं फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे लेजेंड कालाकार भी फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते दिखाई दिए हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर आने वाले समय में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दिवाने सहर में’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ओ रोमियो के बॉक्स ऑफिस पर और गिरावट देखने को मिलेगी या नहीं.

Read More: Madhuri Dixit की नेट वर्थ कर देगी आपको हैरान, अपने पति से भी ज्यादा कमाती हैं एक्ट्रेस

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।