Madhuri Dixit Net Worth: अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली और डांस के क्षेत्र में सबको पीछए छोड़ देने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित फिल्म जगत की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. 1980 के दशक से ही बॉलीवुड में उनकी एक अलग पहचान रही है, उसको खास तौर धक-धक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है. बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है और कई सुपरस्टार्स के साथ वो अभिनय कर चुकी हैं.
शादी के बाद फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने और कई साल बाद वापसी करने के बावजूद भी वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं. लेकिन इतना सब करने के बाद आखिर एक्ट्रेस की नेट वर्थ कितनी है, ये जानने के लिए कई लोग एक्साइटेड रहते हैं. तो हम आपके सामने इस राज से भी पर्दा उठा देते हैं.
Madhuri Dixit Per Movie Fees: कितने की है माधुरी की नेटवर्थ

खबरों के मुताबिक, माधुरी एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये लेती हैं. इसके अलावा, वो कई डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर प्रति सीजन 10 से 20 करोड़ रुपये कमाती हैं. फिलहाल, उनकी कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये बताई जाती है. माधुरी एड और ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में भी काफी अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं. खबरों के मुताबिक, उन्हें इन एंडोर्समेंट से 8 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम मिलती है. इसके अलावा, माधुरी के पास कारों का एक शानदार कलेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज-मेबैक एस560, रेंज रोवर वोग और अन्य कई कारें शामिल हैं.
Madhuri Dixit Car Collection: कैसा रहा है माधुरी दीक्षित का जीवन

अक्टूबर 1999 में माधुरी ने श्रीराम नेने से शादी की थी और इसके बाद वो तकरीबन एक दशक से ज्यादा समय तक डेनवर, कोलोराडो में रहीं. फिर 10 साल बाद, वो मुंबई लौट आईं और अपने एक्टिंग करियर को फिर से रिवाइव किया. माधुरी अपने समय की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं, वहीं उनके पति डॉ. श्रीराम नेने भी धन के मामले में उनसे पीछे नहीं हैं. वे न केवल एक सफल हार्ट सर्जन हैं, बल्कि एक बेहतरीन बिजनेसमैन भी हैं. इसके अलावा, वो आईआईटी जोधपुर के सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी हैं.
Madhuri Dixit Net Worth: माधुरी और उनके पति की कुल संपत्ति कितनी है?

डॉ. श्रीराम नेने की कुल संपत्ति 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी पत्नी सहित उनकी कुल संपत्ति लगभग 350 से 400 करोड़ रुपये होगी. इस मशहूर जोड़ी का मुंबई के अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला में एक आलीशान घर भी है. वहीं वर्ली में भी उनका एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसके आस-पास कई जाने-माने फिल्मी सितारे और खेल जगत की हस्तियां रहती हैं. इस कपल के दो बेटे हैं, अरिन और रयान जो कि अमेरिका में कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं. ऐसे में माधुरी की लैविश लाइफ अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है.
Read More: Siddhant Chaturvedi जल्द युवराज सिंह की बॉयोपिक में करेंगे काम? जानें एक्टर के मन की बात


Download Android App
Download iOS App




