पोषक तत्वों का ‘powerhouse’ है Avocado, वेट लॉस से लेकर आंखों की रोशनी तक, जानें इसके 5 Benefits

Summary :

Avocado Benefits in Hindi: आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा फल का सेवन किया जाए। इससे शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। ऐसे में नाशपाती जैसा दिखने वाला हरा फल एवोकाडो पोषण का ऐसा खजाना है, जो पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, फास्फोरस और जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं, Health Benefits of Avocado के बारे में, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। Avocado Benefits in Hindi: एवोकाडो खाने के जबरदस्त फायदे 1. वेट लॉस में मददगार अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर…

Avocado Benefits in Hindi: आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा फल का सेवन किया जाए। इससे शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। ऐसे में नाशपाती जैसा दिखने वाला हरा फल एवोकाडो पोषण का ऐसा खजाना है, जो पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, फास्फोरस और जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं, Health Benefits of Avocado के बारे में, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Avocado Benefits in Hindi: एवोकाडो खाने के जबरदस्त फायदे

nutritional value of avocado
nutritional value of avocado (Source: social media)

1. वेट लॉस में मददगार

अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो एवोकाडो का सेवन इसमें अच्छे नतीजे दे सकता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स आपको काफी देर तक आपका पेट भरा रखते हैं, जिससे पेट भरा होने का अहसास होता है और ओवरइटिंग से बचकर वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

2. मजबूत हड्डियां

एवोकाडो में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में इसके नियमित सेवन से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही, इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण आप जोड़ों के दर्द, सूजन और किसी भी तरह की इन्फ्लेमेशन से छुटकारा पा सकते हैं।

Avocado Benefits for Skin
Avocado Benefits for Skin (Source: social media)

3. आंखों की रोशनी

कम उम्र में ही अगर आपको भी आंखों से धुंधला नजर आने लगा है या फिर दिन का ज्यादा वक्त आप लैपटॉप के सामने बिताते हैं, तो भी एवोकाडो के सेवन से शानदार फायदा पा सकते हैं। आपको बता दें, यह आंखों की रोशनी तो बढ़ाता ही है, साथ ही, इससे जुड़ी कई समस्याओं को खत्म करने का भी काम करता है।

4. Avocado Benefits for Skin: स्किन को बनाए ग्लोइंग

एवोकाडो में विटामिन E और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। इसका नियमित सेवन स्किन को मॉइश्चराइज रखता है और समय से पहले होने वाली झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

5. आंखों के लिए अच्छा

एवोकाडो में कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों को हानिकारक रोशनी से बचाते हैं। इससे उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं का खतरा भी कम हो सकता है।

Avocado Benefits for Females: महिलाओं के लिए एवोकाडो का फायदे

Avocado Benefits for Females
Avocado Benefits for Females (Source: AI)

एक स्टडी के दौरान पता चला है कि अलग-अलग उम्र के 28,000 से अधिक वयस्कों के एक सैंपल की जांच की गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि एवोकाडो का सेवन न करने वाली महिलाओं की तुलना में एवोकाडो का सेवन करने वाली महिलाओं में डायबिटीज का खतरा कम देखा गया है। स्टडी में शामिल जिन महिलाओं ने प्रतिदिन 30 से 38 ग्राम एवोकाडो खाया, उनमें उम्र, शरीर का वजन, शारीरिक गतिविधि और अन्य जैसे विभिन्न रिस्क फैक्टर्स के बाद भी डायबिटीज का खतरा काफी कम था।

Also Read: Sunburn से लेकर Dark Circles तक! खीरे के ये 5 Face Pack बना देंगे आपकी Skin को जवां और खूबसूरत

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।