ओम राउत ने Akshay Kumar की फिल्म की कर दी तारीफ, ‘आदिपुरुष’ को लेकर हो रहे विवादों के बीच किया रिएक्ट

Summary :

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज के पहले ही ये फिल्म विवादों के घेरे में है। इसी बीच अब फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने अक्षय कुमार की फिल्म’राम सेतु’ की तारीफ की है।

प्रभास  की मच
अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर से शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा
है। कई दिनों से फिल्म ‘आदिपुरुष’ को बैन करने की बात चल रही है। इसी बीच अब फिल्म
के मेकर्स पर रामायण का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किया गया
है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक ओम राउत का रिएक्शन भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने
अपनी फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक न बताते हुए अपनी फिल्म में कुछ भी बदलाव न करने
की बात कही है। इसी बीच अब ओम राउत ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ को लेकर कुछ बातें
बोली है।

Prabhas, Kriti Sanon, and Om Raut to have grand launch for Adipurush teaser  and poster in Ayodhya on October 2 : Bollywood News - Bollywood Hungama

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज के पहले ही ये
फिल्म विवादों के घेरे में है। इसी को देखते हुए फिल्म के निर्देशक ओम राउत के
खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। इसी बीच अब ओम राउत ने अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ को लेकर भी
कई तरह के विवाद हो रहे है। 

Akshay Kumar shares a glimpse into the world of Ram Setu with Jacqueline  Fernandez; To release on Diwali | PINKVILLA

ओम राउत कहते है
कि
उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि ‘राम सेतु’ में दिखाया गया कि जो भी हुआ वो
सिर्फ एक कहानी नहीं है। ये फिल्म दुनिया और हमारी नई जनरेशन को बताएगी कि रामायण
हमारा इतिहास है सिर्फ कोई धार्मिक कहानी नहीं है। इसके साथ ही ओम राउत ने कहा कि
उन्होंने अक्षय कुमार को मिलकर भी कहा था कि उन्हें इस फिल्म को लेकर बेहद गर्व
महसूस हो रहा है।

बता दें कि अक्षय
कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ दोनों की फिल्में माइथोलॉजिकल
फिल्में है जो कि रामायण से जुड़ी हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दोनों
फिल्मों की तुलना शुरू हो गई है और कई यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे है। ‘राम
सेतु’ इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस जैकलीन
फर्नांडिस और नुसरत भरूचा नजर आने वाले है।
 

Desk Team