नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के बीच फाइट आम बात है। अक्सर एक्ट्रेसेस एक दूसरे से बात करने या फिर नजरें मिलाने से बचती हैं। उनकी नाराजगी की वजह फिल्म या इनकी पर्सनल लाइफ कुछ भी हो सकती है। ‘डिंपल गर्ल’ दीपिका पादुकोण और ‘बार्बी गर्ल’ कैटरीना कैफ के बीच लंबे वक्त से कोल्ड वॉर चल रहा है।
रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कथित तौर पर दीपिका पादुकोण अब रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। शायद यही वजह है कि रणवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका की पसंद को ध्यान में रखते हुए कैटरीना कैफ के साथ फिल्म करने के लिए मना कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में फिल्म ‘बार बार देखो’ की डायरेक्टर नित्या मेहरा ने रणवीर सिंह को कैटरीना कैफ के अपोजिट फिल्म ऑफर की। लेकिन रणवीर ने यह फिल्म ठुकरा दी है। सूत्रों के मुताबिक, रणवीर ने डायरेक्टर के साथ मीटिंग भी की। लेकिन साफतौर पर फिल्म के लिए मना कर दिया। बता दें कि रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ जोया अख्तर कि पार्टी में मिले थे जहां इस फिल्म के सिलसिले में बातचीत हुए थी।
यह भी जा कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ के बीच कोई परेशानी नहीं है। दोनों के रिश्ते अच्छे हैं। बावजूद इसके रणवीर सिंह ने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म से किनारा कर लिया। दरअसल, रणवीर और दीपिका फिलहाल संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावति’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद रणवीर आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘गुली ब्वॉय’ की शूटिंग शुरू करेंगे।
वहीं, बी-टाउन की ‘बार्बी गर्ल’ कैटरीना फिलहाल अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का प्रमोशन कर रही हैं।इसके बाद कैटरीना सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में भी नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App







