दीया मिर्जा और उनके हस्बैंड वैभव रेखी की बेटी समायरा आज 13 की हो गयी है। बेटी के जन्मदिन पर उनकी मां दीया ने बेटी के लिए खूब प्यार लुटाया है। मालूम हो दीया और समायरा एक-दूसरे के साथ कितना अच्छा बॉन्ड साझा करती है ये उनकी तस्वीरों में साफ देखने को मिल जाता है।

पहले जान लीजिये, एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पिछले साल 15 फरवरी को मुंबई के बिजनेस मैन वैभव रेखी संग सात फेरे लिए थे। इस कपल का एक बेटा भी है। वहीं समायरा रेखी एक्ट्रेस के पति वैभव और उनकी पहली पत्नी सुनैना रेखी की बेटी है। लेकिन दोनों के मां बेटी के बीच का प्यार देखते ही बनता है।

एक्ट्रेस ने बेटी पर यूं जताया प्यार
समायरा के बर्थडे पर दीया ने एक प्यार भरा नोट बेटी की लिए पोस्ट किया है। जिसमें एक्ट्रेस अपनी दिल की बात साझा करते हुए दिखाई दी। दीया मिर्जा द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट में समायरा ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। इसके साथ में एक्ट्रेस लिखती हैं-13 वां बर्थडे मुबारक हो हमारी प्रीसियस गर्ल। अपना दिल और घर मेरे लिए ओपन करने के लिए थैंक यू, ये सिर्फ तुम कर सकती थी। तुम बहुत स्पेशल हो सैम और मैं अपनी बाकी जिंदगी तुम्हारे साथ सीखने और बड़ी होते हुए बिताना चाहती हैं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। अपना प्यार हमेशा ऐसे ही देते रहो।
लोगों ने की एक्ट्रेस की तारीफ
दीया के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद फैंस एक्ट्रेस तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस बीच एक फैन ने लिखा- बहुत खूब बर्थडे संदेश। आप एक ग्रेट मदर हैं मैम। और एक प्यारा परिवार पाकर धन्य हो गया। एक ने लिखा मैं सिर्फ आपकी और वहां की एक आम लड़की की प्रशंसक हूं..मैं आपकी पोस्ट पढ़ती रहती हूं और मैं वास्तव में आपकी और समायरा के बॉन्ड की सराहना करती हूं।

बता दें, समायरा पिछले साल अपने पापा वैभव रेखी और मम्मी दीया मिर्जा की शादी में भी शामिल हुई थीं। इसके बाद इनकी बेटी वैभव और दीया मिर्जा की हनीमून में भी मालदीव्स उनके साथ गई थीं। तब भी एक्ट्रेस ने कई शानदार तस्वीरें शेयर की थीं। इस दौरान ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी अनाउंस किया था। वहीं इससे पहले कई ऐसे मौके हुए हैं जब दीया को अपनी बेटी समायरा के साथ डांस करते या मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



