एक बार फिर पागलपन की सारी हदें होंगी पार, Haseen Dilruba बन फिर लौटेंगी Taapsee Pannu

Summary :

तिसरे पार्ट के साथ लौटेंगी ‘हसीन दिलरूबा’ तापसी पन्नू

तापसी पन्नू एक बार फिर हसीन दिलरूबा के रूप में नेटफ्लिक्स पर लौटने की तैयारी में हैं। फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लों ने इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर हिंट दिया है। तापसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की रील शेयर की और पागलपन का जिक्र किया। फैंस अब पंडित जी की नई कहानी का इंतजार कर रहे हैं।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर हसीन दिलरूबा बन ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। साल 2024 में स्ट्रीम हुई फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के दूसरे पार्ट को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस पार्ट केअंत में फैंस को इसकी उम्मीद थी, मेकर्स इसका तीसरा पार्ट भी लेकर आ सकते हैं। वहीं अब फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लों ने फैंस की उम्मीदों को बरकरार रखते हुए इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर एक हिंट दिया है।

रानी जी की दिलचस्प अदाएं

बता दें, एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ की एक रील शेयर की। इस रील में एक्ट्रेस ने राइटर कनिका ढिल्लों को टैग करते हुए लिखा, ‘रानी और उसकी दिलचस्प अदाएं और मनोहर कहानियां उफ्फ पागलपन याद आ रहा है। पंडित जी क्या कहते हैं?’

Taapsee Pannu

पागलपन का लेवल तीन गुना

फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा है “रानी जी इंतज़ार इतना लंबा नहीं चलेगा, पंडित जी पहले से ही अपनी अगली किताब पर पहुंच चुके हैं। इस वाली में पागलपन का लेवल तीन गुना बढ़ने वाला है।” इसके बाद ये तो कन्फर्म है कि हसीन दिलरूबा फिर लौटने को तैयार हैं। इसके साथ ही फैंस ये जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि पंडित जी की कहानी में आगे क्या-क्या होने वाला है। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल कुछ भी सामने नहीं आया है।कब आएगा तीसरा पार्ट ।

Taapsee Pannu

कब आएगा तीसरा पार्ट

कनिका के जवाब पर तापसी ने लिखा “चलो ऑडियंस से ही जानते हैं कि वो इस बार रानी की ज़िंदगी इस मोड़ पर उनके क्या उम्मीदेंहैं।” बता दें, एक्ट्रेस और राइटर की ओर से भले ही तीसरे पार्ट को लेकर ऑफिसियल अनाउंसमेंट न किया गया हो, लेकिन उनकी इस बातचीत के बाद ये कहा जा सकता है कि तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही दर्शकों को पागलपन का नया रूप देखने को मिलेगा।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में Taapsee Pannu से लेकर Anuv Jain तक इन सितारों ने की सेक्टर शादी
Taapsee Pannu

फिल्म ‘गांधारी’ में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म ‘गांधारी’ में नजर आएंगी, जिसकी अनाउंसमेंट पहले ही की जा चुकी है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। हालांकि इस फिल्म को किस दिन रिलीज किया जाएगा, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Yashika Jandwani